फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra police administration alert on holi and shab e barat strict action against hoodlums

Agra News: होली और शब ए बरात को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट, हुड़दंगियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

Sun, 05 Mar 2023 02:55 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 05 Mar 2023 02:55 PM IST
सार

आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है। आगरा में पुलिस आयुक्त और जिलाधिकारी ने सभी समुदायों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

 

विज्ञापन
Agra police administration alert on holi and shab e barat strict action against hoodlums
हुड़दंग

विस्तार

आगरा में होली और शब ए बरात का त्योहार एक साथ है। कानून व्यवस्था और सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस व प्रशासन ने संयुक्त बैठक की। जिम्मेदारियां बांटी गईं। बताया गया कि शहर में 3205 जगह होलिका जलेगी, हुड़दंगियों पर निगरानी के लिए कहा गया है। हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं। फायर ब्रिगेड के 21 वाहन हर समय तैयार रहेंगे। प्रशासन ने 24 घंटे काम करने के लिए कंट्रोल रूम भी बनाया है। इसका फोन नंबर 2260550 है।

विज्ञापन


डीएम नवनीत सिंह चहल एवं पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में इस संबंध में बैठक की। होली का त्योहार 7 मार्च से शुरू होकर तीन दिन तक चलेगा। 7 मार्च को ही शब ए बरात है। एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि 3205 स्थलों पर होलिका दहन, 6 शोभायात्रा, ताजगंज में एक बड़ा दंगल और 6 बड़े मेलों का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन


डीएम ने स्वास्थ्य विभाग से एंबुलेंस तैनात रखने, दवाओं की उपलब्धता के लिए कहा, जबकि फायर ब्रिगेड की 21 वाहनों को हर समय तैयार रखने के लिए कहा। त्योहार पर जलकल विभाग को दोपहर में तीन घंटे के लिए जलापूर्ति के निर्देश दिए हैं। बिजली ट्रांसफार्मर के पास कोई होली न रखी हो, इसके लिए टोरंट पावर को पेट्रोलिंग के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Mainpuri: 'नपुंसक है पति'..., सुहागरात पर पति का सच जान शोर मचाने लगी दुल्हन, रात में ही पहुंची थाने, फिर हुआ ये फैसला

 

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि होली पर शराब की दुकानें बंद रहेंगी। थाना प्रभारी इसके लिए जिम्मेदार होंगे। बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट आनंद कुमार सिंह, एसपी यातायात अरुण चंद, मुख्य चिकित्साधिकारी अरुण कुमार श्रीवास्तव एवं समस्त एसीएम व एसडीएम मौजूद रहे।

आईं 24 शिकायतें, समाधान केवल एक का

तहसील फतेहाबाद में डीएम नवनीत सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 24 शिकायतें प्राप्त हुईं। एक शिकायत का निस्तारण किया गया। अन्य को तय समय में निस्तारित करने के आदेश दिए गए। समाधान दिवस पर एसडीएम फतेहाबाद जेपी पांडेय, तहसीलदार आशीष त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed