Mainpuri: 'नपुंसक है पति', सुहागरात पर पति का सच जान शोर मचाने लगी दुल्हन, रात में पहुंची थाने, हुआ ये फैसला
सुहागरात थी, घर के सभी सदस्य सो रहे थे। उसी दौरान नई दुल्हन के शोर ने सभी को परेशान कर दिया। उसने मायके वालों को भी बुला लिया, जिसके बाद मामला थाने में पहुंचा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शादी के बाद सुहागरात पर दुल्हन को दूल्हे की हकीकत का पता चला, तो उसने शोर मचा दिया। वह रात में ही थाने पहुंच गई। सूचना पर मायके पक्ष के लोग भी आ गए। इसके बाद पंचायत हुई। अंत में जब दुल्हन नहीं मानी तो मायके वाले उसे अपने साथ ले गए।
यहां का है मामला
किशनी थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात एक दुल्हन के अरमान सुहागरात के दिन ही टूट गए। नवविवाहिता ने अपने मायके वालों को फोन कर बुलाया और बताया कि पति नपुंसक है। मामला थाना किशनी पहुंचा और वहां शनिवार सुबह तक पंचायत हुई। आखिरकार विवाहिता अपने मायके वालों के साथ चली गई।
ये भी पढ़ें - UP: नातिन की शादी के लिए बैंक से निकाला कैश, 500-500 की गड्डी में निकले चूरन वाले नोट
दो मार्च को हुई थी शादी
युवक की शादी दो मार्च को इटावा क्षेत्र की रहने वाली एक युवती के साथ हुई थी। शुक्रवार को पत्नी को विदा कराकर घर आया। घर में पूजा पाठ के साथ अन्य रीति रिवाज पूरे कराए गए। नई बहू के घर में आने से सभी लोग खुश थे। घर में खुशियों का माहौल था, लेकिन रात को दुल्हन कमरे में दूध का गिलास लेकर गई, तो कुछ देर बाद ही परिजनों के होश उड़ गए।
ये भी पढ़ें - पुलिस का दे दना दन वीडियो वायरल: वृंदावन में परिक्रमा कर रहे दो श्रद्धालुओं को पीटा, एक हुआ बेहोश तो उड़े होश
थाने पहुंचा मामला
नवविवाहिता शोर मचाने लगी और उसने तुरंत ही अपने मायके वालों को फोन कर दिया। मायके वालों के आने के बाद विवाहिता ने उन्हें बताया कि पति नपुंसक है। इसके बाद मामला थाने पहुंचा और पंचायत शुरू हुई। शनिवार की सुबह दोनों पक्ष के बीच हुई पंचायत में कोई हल ना निकल सका इसके बाद विवाहिता अपने पिता और परिजनों के साथ मायके चली गई। थाना क्षेत्र में सुहागरात के दिन हुई उक्त घटना लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।
ये भी पढ़ें - हवाई जहाज की तरह उड़ेगा इंसान: डेमो देख दंग रह गए लोग, एक और ट्वीट, खरीदे जाएंगे 48 फ्लाइंग सूट