फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra people are troubled by the dirt befor diwali 2022

दिवाली से पहले आफत: गलियों और सड़कों पर लगे कचरे के ढेर, लोग गंदगी से परेशान

Sun, 23 Oct 2022 08:44 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 23 Oct 2022 08:44 AM IST
सार

दिवाली से पहले ताजनगरी आगरा का हाल बेहाल हैं। सड़कों पर कचरे के ढेर लगे हैं। लोग गंदगी से परेशान हैं। दिवाली से पहले कचरे का उठान न होने से लोग परेशान हैं। 

विज्ञापन
agra people are troubled by the dirt befor diwali 2022
सड़क पर बिखरा पड़ा कचरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवाली पर शहर में सफाई व्यवस्था पटरी से उतर गई है। घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों में सफाई के कारण आम दिनों की तुलना में ज्यादा कचरा निकल रहा है। उठान बेहद कम है। शहर की गलियों और सड़कों पर कचरे के ढेर लग गए हैं। दिवाली से पहले कचरे का उठान न होने से लोग परेशान हैं। 

विज्ञापन


सुभाष नगर, अलबतिया रोड, बालाजीपुरम, मारुति एस्टेट, बोदला, पश्चिमपुरी, कारगिल पेट्रोल पंप, सेक्टर 16, आवास विकास कॉलोनी, गैलाना, लोहामंडी, पृथ्वीनाथ फाटक , आजमपाड़ा, दयालबाग, ताजनगरी, फतेहाबाद रोड, ताजगंज, पाठक प्रेस के सामने गंदगी के ढेर लगे हैं। कबाड़ियों के ज्यादातर सामान ले जाने के बाद भी डलाबघरों पर दोगुना कचरा पहुंच रहा है। करीब 1350 मीट्रिक टन कचरा इन दिनों निकल रहा है, जबकि अन्य दिनों में 750 मीट्रिक टन ही निकलता था। 

विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष की पत्नी के वार्ड में कचरा

नगला पदी में कचरे के ढेर लगे हैं। लोग नाक पर रूमाल रखकर निकल रहे हैं। यहीं भाजपा जिलाध्यक्ष  गिर्राज सिंह कुशवाह का निवास है। वर्तमान में उनकी पत्नी पार्षद हैं। स्थानीय निवासी अंकित कर्दम और राजवीर सिंह की शिकायत है कि दिवाली पर सत्ताधारी दल के नेता ही सफाई नहीं करा पा रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra: पाकिस्तान से आगरा आएगा 150 जायरीन का जत्था, प्रशासन करेगा विशेष इंतजाम

दिवाली पर भी काम करेंगे सफाईकर्मी

अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र यादव ने बताया कि नगर निगम के सफाई कर्मचारी दिवाली वाले दिन भी कार्य करेंगे। एमएनटी के वाहन शहर के डलाबघरों और ट्रांसफर स्टेशनों से कचरा उठाकर कुबेरपुर खत्ताघर तक पहुंचाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed