{"_id":"6ac883b49e901bd82f0a1fa4","slug":"agra-news-three-lakh-paid-to-vacate-house-another-3-lakh-demanded-as-extortion-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: मकान खाली कराया, फिर मांगी 3 लाख की चौथ; झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मरवाने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: मकान खाली कराया, फिर मांगी 3 लाख की चौथ; झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मरवाने की धमकी
Fri, 09 Oct 2026 11:33 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:33 AM IST
सार
आगरा के कालिंदी विहार में मकान खाली कराने के लिए तीन लाख रुपये देने के बाद दोबारा तीन लाख रुपये की चौथ मांगने का आरोप लगा है। पीड़ित ने मां-बेटे पर झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत की, जिस पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना ट्रांसफॉर्मर यमुना क्षेत्र कालिंदी विहार में मकान खाली कराने के लिए 3 लाख रुपये देने के बाद दोबारा 3 लाख रुपये मांगने का मामला सामने आया है। शांता कुंज, नगला रामबल निवासी विवेक कुमार ने 31 जुलाई 2023 को कालिंदी विहार स्थित डी-963/9 मकान खरीदा था। मकान में पुष्पा देवी अपने बेटों सतेंद्र उर्फ सोनू और सचिन उर्फ मोनू उर्फ राज तोमर के साथ रह रही थीं। विवेक द्वारा मकान खाली कराने को कहने पर आरोपियों ने झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर 3 लाख रुपये मांगे।
विवेक के अनुसार, 29 जुलाई 2026 की रात करीब 9 बजे छलेसर निवासी आरती के मकान पर गवाहों की मौजूदगी में आरोपियों को 3 लाख रुपये नकद दिए गए, जिसकी वीडियो भी बनाई गई। इसके बाद आरोपी मकान खाली कर चले गए, लेकिन बाद में ताला लगाने पर फिर फोन कर 3 लाख रुपये की चौथ मांगी। रकम न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। परेशान होकर विवेक ने 7 अक्तूबर को पुलिस से शिकायत की। एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।