{"_id":"6a5a9a45e81529ae030d9dd9","slug":"agra-news-mysteriously-burned-lady-agra-news-c-421-1-sagr1007-12734-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: संदिग्ध हालत में जली विवाहिता, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: संदिग्ध हालत में जली विवाहिता, हालत गंभीर
विज्ञापन
किरावली सीएचसी पर शुक्रवार कोआग लगाने केबाद जली अवस्था में सीएचसी पर गंभीर हालत में झुलसी महिला
किरावली। बागकला मोहल्ले में शुक्रवार दोपहर को घर में संदिग्ध हालत में विवाहिता जल गई। वह खुद ही कमरे से बाहर आईं। इस पर उसे परिजन सीएचसी किरावली लेकर आए, जहां से उसे एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
घटना दोपहर लगभग 3.30 बजे की है। वार्ड संख्या-3 के मोहल्ला बागकला निवासी चांद पशु व्यापारी हैं। उनकी शादी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व मथुरा निवासी फरीन से हुई थी। उनका छह महीने का पुत्र सोफियान है। डीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य सिंह ने बताया कि दोपहर में सूचना मिली कि 30 वर्षीय फरीन जल गई हैं। जिस समय घटना हुई, वो घर के कमरे में थी। आग की लपटों में घिरी फरीन खुद कमरे की कुंदी खोलकर गंभीर रूप से झुलसी हुई अवस्था में बाहर आईं। उसकी चीख-पुकार सुनकर लोग और परिजन आ गए। बताया गया है कि चांद के घर के सामने प्लॉट में निर्माण कार्य चल रहा था। पति और सास मेहरुल पहुंच गए।
चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए। आनन-फानन में चांद ने फरीन को किरावली सीएचसी में भर्ती कराया। डाॅक्टर ने 76 फीसदी झुलस जाने पर फरीन को उपचार के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी रेफर कर दिया। वहां डाॅक्टरों ने महिला की हालत नाजुक बताई है। डीसीपी ने बताया कि महिला के बयान दर्ज कराए जा रहे हैं। हालांकि वो बोलने की स्थिति में नहीं हैं। मामले में तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।