फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra News: Man Duped of Rs 13.25 Lakh on Pretext of ASI Job, Sent Fake Result PDF

यूपी: एएसआई की नौकरी का भरोसा, बेटे के नाम वाला भेजा फर्जी रिजल्ट; आगरा में ऐसे हुई 13.25 लाख की ठगी

Fri, 09 Oct 2026 11:22 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 09 Oct 2026 11:22 AM IST
सार

आगरा में डीजीपी का पीआरओ बताकर बेटे को एएसआई (लिपिक) बनवाने का झांसा देने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ 13.25 लाख रुपये की ठगी की प्राथमिकी दर्ज हुई है। आरोपियों ने व्हाट्सएप पर बेटे के नाम वाली फर्जी रिजल्ट पीडीएफ भेजी, लेकिन अधिकृत वेबसाइट पर नाम नहीं मिलने पर धोखाधड़ी का पता चला।
 

विज्ञापन
Agra News: Man Duped of Rs 13.25 Lakh on Pretext of ASI Job, Sent Fake Result PDF
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डीजीपी का पीआरओ बता एक शख्स से बीएलओ की बात कराकर धोखाधड़ी कर ली गई। आरोप है कि दो लोगों ने उनके बेटे की पुलिस विभाग में एएसआई (लिपिक) की नाैकरी लगवाने का झांसा दिया था। व्हाट्सएप पर परीक्षा परिणाम की फर्जी पीडीएफ फाइल भी भेजी। मगर, अधिकृत वेबसाइट पर नाम नहीं देखकर पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन


न्यू जनता काॅलोनी, मुस्तफा क्वार्टर निवासी अरविंद कुमार सक्सेना ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी सुनीता सक्सेना शिक्षिका हैं। रोहता क्षेत्र में बीएलओ का कार्य देख रही हैं। वहीं उनकी मुलाकात वीरू शर्मा से हुई। उसने खुद को समाजसेवी बताया। लखनऊ में बड़े अधिकारियों से संबंध का दावा किया। कुछ समय बाद उसने फोन पर संपर्क किया। कहा कि आपके बेटे ने एएसआई क्लर्क की परीक्षा दी है। वह उसका चयन करा सकता है। उसके संबंध डीजीपी के पीआरओ से हैं।
विज्ञापन


लखनऊ चलकर मुलाकात का आश्वासन दिया। बाद में फोन पर राज शर्मा नाम के एक शख्स से बात भी कराई और कहा कि यही डीजीपी के पीआरओ हैं। आरोप है कि दोनों ने उनसे कई बार में 13.25 लाख रुपये ले लिए। बाद में नाैकरी के रिजल्ट की फर्जी पीडीएफ फाइल भेजी, उसमें उनके बेटे का नाम था। उन्होंने विभाग की अधिकृत वेबसाइट पर रिजल्ट देखा, उसमें नाम नहीं था। इस पर वीरू और राज को फोन किए मगर उन्होंने फोन उठाने बंद कर दिए। नंबर भी ब्लाॅक कर दिया। सहायक पुलिस आयुक्त हरीपर्वत से शिकायत की गई। जांच के बाद साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि मामले में साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed