फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra news jagner milk cheaking

Agra News: जगनेर में सिंथेटिक दूध की शिकायत पर छापा

Thu, 06 Feb 2025 02:13 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
agra news jagner milk cheaking
खेरागढ़। जगनेर में रूपवास मार्ग स्थित ईश्वर दत्त कॉलोनी में सिंथेटिक दूध और इससे बने खाद्य पदार्थ बेचने की आईजीआरएस पर शिकायत की गई थी। इसका संज्ञान लेते हुए एसडीएम संदीप यादव ने खाद्य विभाग के साथ बुधवार दोपहर करीब बारह बजे ईश्वर दत्त कॉलोनी स्थित सलमान खान के घर पर छापा मारा। जहां बड़ी मात्रा में दूध मक्खन और घी के सैंपल लिए गए हैं। वहीं, 150 लीटर दूध को नाली में बहा दिया गया।एसडीएम संदीप यादव ने बताया कि खाद्य निरीक्षक राकेश कुमार, अमित जिज्ञासु, केसी पटेल और नायब तहसीलदार के साथ दूध कारोबारी के यहां छापा मारा गया। जहां मिले पदार्थों के तीन सैंपल लिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, खाद्य निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि दूध कारोबारी सलमान खान की आईजीआरएस पर लगातार शिकायत की जा रही थी। शिकायत पर पिछले माह भी दूध का सैंपल लिया गया था, जिसकी अभी तक जांच रिपोर्ट नहीं आई है। आज फिर संयुक्त टीम ने छापेमारी कर तीन सैंपल लिए हैं। वहीं कोई भी केमिकल, पाउडर या अन्य आपत्तिजनक वस्तु मौके से बरामद नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed