फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra News: Husband Gets Life Imprisonment for Strangling Wife Over Character Suspicion

चरित्र पर शक: पत्नी की हत्या, वारदात के बाद घर में ताला लगाकर भागा पति; कोर्ट ने सुनाई ये सजा

Fri, 09 Oct 2026 11:59 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 09 Oct 2026 11:59 AM IST
सार

आगरा में पत्नी दीपमाला की गला दबाकर हत्या करने के मामले में अदालत ने पति शिशुपाल सिंह को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। अभियोजन के अनुसार, आरोपी पत्नी के चरित्र पर शक करता था और वारदात के बाद कमरे में ताला लगाकर भाग गया था। जुर्माने में से 25 हजार रुपये मृतका के पिता को दिए जाएंगे।
 

विज्ञापन
Agra News: Husband Gets Life Imprisonment for Strangling Wife Over Character Suspicion
सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के मामले में अदालत ने जिला अलीगढ़ के थाना अकबराबाद गांव एदलपुर निवासी शिशुपाल सिंह (मृतका के पति) को दोषी माना। अपर जिला जज-6 हर्षवर्धन ने उसे उम्रकैद की सजा के साथ 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माने की रकम से 25 हजार रुपये मृतका के पिता को दिए जाएंगे।
विज्ञापन


थाना न्यू आगरा में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, नाहर सिंह ने तहरीर दी थी। बताया कि 14 जुलाई, 2016 को उन्होंने अपनी बेटी दीपमाला की शादी शिशुपाल सिंह से की थी। दोनों के तीन बच्चे हुए। पति शिशुपाल चरित्र पर शक कर मारपीट करता था। शिकायतों के बाद उन्होंने बेटी और दामाद को अपने घर के पास नगला हवेली में किराए के मकान में रखवा दिया।
विज्ञापन


बेटी एक मॉल में नौकरी करती थी। 28 अगस्त, 2023 की रात बच्चे उनके घर पर थे। इसी दौरान शिशुपाल ने गला दबाकर दीपमाला की हत्या कर दी और कमरे में ताला लगाकर भाग गया। पुलिस ने 29 अगस्त, 2023 को आरोपी को अबुल उलाह दरगाह कट से पकड़ा। पोस्टमाॅर्टम में गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed