{"_id":"6adedb630c98f9bd860c7fa6","slug":"agra-news-five-pontoon-bridges-to-be-built-across-yamuna-before-diwali-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत की खबर: दिवाली से पहले पोइया समेत पांच घाटों पर बनेंगे पांटून पुल, शासन ने जारी किए 62.38 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत की खबर: दिवाली से पहले पोइया समेत पांच घाटों पर बनेंगे पांटून पुल, शासन ने जारी किए 62.38 लाख रुपये
Mon, 26 Oct 2026 10:17 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 26 Oct 2026 10:17 AM IST
सार
आगरा में यमुना नदी पर पोइया घाट समेत पांच स्थानों पर पांटून पुलों के निर्माण, मरम्मत और रखरखाव के लिए शासन ने 62.38 लाख रुपये मंजूर किए हैं। पीडब्ल्यूडी ने दिवाली से पहले पुल तैयार करने की प्रक्रिया तेज कर दी है।
विज्ञापन
पांटून पुल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यमुना नदी पर पांच पांटून पुलों के निर्माण, मरम्मत और रखरखाव के लिए शासन ने 62.38 लाख रुपये मंजूर किए हैं। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने पुल निर्माण की प्रक्रिया तेज कर दी है। दिवाली से पहले सभी पुलों को तैयार करने का लक्ष्य है जिससे यमुना पार कर शहर आने-जाने वाले लाखों लोगों को राहत मिल सके।
लोक निर्माण विभाग की सेतु विंग लखनऊ की ओर से जारी आवंटनपत्र के अनुसार विधानसभा एत्मादपुर में पोइया घाट पर पांटून पुल के निर्माण व मरम्मत कार्य के लिए 13.87 लाख, नगला चतुरा व सिकंदरपुर दयालबाग के मध्य यमुना नदी पर पांटून पुल के लिए 12.07 लाख और गिजौली व आनंदी भैरों घाट के बीच पुल के लिए 11.59 लाख रुपये जारी किए गए हैं।
वहीं, आगरा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में आने वाले तनौरा नूरपुर एवं सुरैरा के बीच पुल के 13.62 लाख और नगला सवला मार्ग पर स्थित समोगर घाट पर पांटून पुल के लिए 11.23 लाख रुपये मंजूर हुए हैं। डीएम मनीष बंसल ने बताया कि पीडब्ल्यूडी के अफसरों को निर्देश दिए गए हैं कि जल्द से जल्द पुलों का निर्माण कार्य पूरा करें। इससे बड़ी संख्या में लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
एत्मादपुर विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने बताया कि मानसून सीजन में पुल के हटने की वजह से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लोग जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे थे। पांटून पुल के लिए शासन में पैरवी की गई जिससे धनराशि जल्दी जारी हो गई है। दिवाली से पहले पुल शुरू कराने का प्रयास करेंगे।