{"_id":"68c8f3ce430b38083b0d1c40","slug":"agra-news-drishyam-like-murder-father-kills-man-who-made-daughter-s-obscene-video-up-news-in-hindi-2025-09-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 'मेरी बेटी का नहाते हुए वीडियो बनाया था...', रिश्तेदार का कत्ल कर ड्रम में डालकर जलाया; 18 माह बाद खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'मेरी बेटी का नहाते हुए वीडियो बनाया था...', रिश्तेदार का कत्ल कर ड्रम में डालकर जलाया; 18 माह बाद खुलासा
Tue, 16 Sep 2025 11:12 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 16 Sep 2025 11:12 AM IST
सार
आगरा में दृश्यम जैसा हत्याकांड सामने आया है। नहाते हुए बेटी का अश्लील वीडियो बनाने वाले आरोपी की हत्या कर दी गई। पिता ने हत्या कर आरोपी के शव को ड्रम में डालकर खेत में जला दिया। 18 महीने बाद हत्याकांड का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
agra murder
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म दृश्यम की कहानी आगरा के मलपुरा में दोहराई गई। फिल्म में अजय देवगन ने बेटी का वीडियो बनाने वाले युवक का शव ठिकाने लगाया था। वहीं, मलपुरा में एक पिता ने बेटी का नहाते हुए वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले को दुकान पर बुलाकर उसकी हत्या कर दी।
शव को ड्रम में ले जाकर खेत में जला दिया। मृतक के मोबाइल खारी नदी में फेंक दिए। शव मिलने पर भी परिजन शिनाख्त नहीं कर सके। छह महीने बाद कोर्ट के आदेश पर मुकदमा लिखा गया तो विवेचना हुई। डीएनए जांच रिपोर्ट में मृतक की पहचान होने पर पूरा मामला खुल गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
17 वर्षीय किशोर शादी समारोह में वीडियो बनाने का काम करता था। वर्ष 2023 में वह मलपुरा के एक गांव में आया था। तब अपने रिश्तेदार हलवाई के घर गया था। हलवाई की 16 वर्षीय बेटी का नहाते हुए वीडियो बना लिया। इसके बाद उसे ब्लैकमेल करके अपने पास बुलाने लगा।

पिता ने किशोर को समझाने का प्रयास किया
आरोप है कि वह 50 हजार रुपये की मांग भी कर रहा था। किशोरी ने पिता को बताया। इस पर पिता ने उसे समझाने का प्रयास किया। एक बार मामला थाने तक पहुंचा। युवक ने गलती मान ली और समझौता होने पर केस दर्ज नहीं हुआ।

शादी में वीडियो बनाने गया था किशोर
18 फरवरी 2024 को किशोर ककुआ में शादी में वीडियो बनाने गया था। वहीं से लापता हो गया। परिजन ने काफी खोजबीन की मगर वह मिला नहीं। इसके बाद पिता ने 20 फरवरी 2024 को गुमशुदगी दर्ज करा दी।
18 फरवरी 2024 को किशोर ककुआ में शादी में वीडियो बनाने गया था। वहीं से लापता हो गया। परिजन ने काफी खोजबीन की मगर वह मिला नहीं। इसके बाद पिता ने 20 फरवरी 2024 को गुमशुदगी दर्ज करा दी।
उधर, सैंया में खेत में अधजला शव बरामद हुआ। उसकी पहचान करने मलपुरा से किशोर के परिजन और राजस्थान के मनीराम आए। मनीराम ने अपने बेटे के रूप में पहचान कर ली। उधर, मलपुरा से लापता किशोर का पता नहीं चल सका। पिता ने पुलिस से शिकायत की मगर शव की पहचान नहीं करने की वजह से रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई।
फेसबुक मैसेंजर की चैट से मिला सुराग
पीड़ित ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। इस पर 11 जून 2024 को हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। मृतक किशोर के पिता ने शक किशोरी के पिता पर ही जताया था क्योंकि पूर्व में मामला थाने तक पहुंचा था।
पीड़ित ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। इस पर 11 जून 2024 को हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। मृतक किशोर के पिता ने शक किशोरी के पिता पर ही जताया था क्योंकि पूर्व में मामला थाने तक पहुंचा था।
इसमें कई और लोगों को नामजद किया था। मगर पुलिस के पास ऐसा कोई सुराग नहीं था कि जिससे यह पता चल जाए कि उसने ही हत्या की। इस पर मृतक और आरोपी की कॉल डिटेल निकाली गई। दोनों की लोकेशन 18 फरवरी को खारी नदी के पास की आई।
इतना ही नहीं आरोपी ने अपने एक भतीजे को फोन करके रात में बुलाया था। वहीं, मृतक के घर से एक पेनड्राइव बरामद की गई। इसमें फेसबुक मैसेंजर पर आरोपी और मृतक के बीच हुई चैट के फोटो थे। इसमें कई चैट में घटना वाले दिन किशोर को बुलाने के थे। इस पर पुलिस का शक बढ़ गया।
डीएनए जांच रिपोर्ट से खुल गया मामला
एसीपी सैंया डॉ. सुकन्या शर्मा ने बताया कि इस मामले में एसएसआई इजहार अहमद ने विवेचना में अहम साक्ष्य जुटाए। खेत में मिली लाश के विसरा को जांच के लिए भेजा गया था। वहीं नवंबर 2024 अपने बेटे की हत्या का मुकदमा दर्ज कराने वाले मां-पिता के डीएनए की जांच कराई।

इसमें मां से मृतक के डीएनए का मिलान हो गया। हाल में आई रिपोर्ट में मृतक के लापता किशोर के रूप में पुष्टि हुई। इस पर पुलिस ने हलवाई को पकड़ लिया। उससे सख्ती से पूछताछ करने पर सारा सच सामने आ गया।
शव ठिकाने लगाने के लिए ली भतीजे की मदद
एसीपी सैंया डॉ. सुकन्या शर्मा के मुताबिक, पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक ने उसकी नाबालिग बेटी के नहाते हुए फोटो-वीडियो बना लिए थे। वह उसे ब्लैकमेल कर रहा था। समझाने पर भी नहीं माना।
एसीपी सैंया डॉ. सुकन्या शर्मा के मुताबिक, पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक ने उसकी नाबालिग बेटी के नहाते हुए फोटो-वीडियो बना लिए थे। वह उसे ब्लैकमेल कर रहा था। समझाने पर भी नहीं माना।
फेसबुक मैंसेजर पर चैट के माध्यम से बेटी से मिलाने के बहाने उसे अपनी दुकान पर बुला लिया। अचानक पीछे से मफलर से गला घोंट दिया। वह जिंदा न रह जाए, इसलिए लोहे के तार से भी गला दबाया। बाद में अपने भतीजे को बुलाया। उससे ड्रम मंगवाया। इसमें शव रख दिया।
पहले दोनों उसके मोबाइल और बाइक को ले गए। खारी नदी में मोबाइल फेंक दिए। बाइक वहीं खड़ी कर दी। आरोपी ने अपने भतीजे के साथ मिलकर लोडर में ड्रम को रखकर सुनसान स्थान पर सैंया क्षेत्र में ले गए। खेत में पेट्रोल डालकर शव जला दिया। बाद में अपनी मिठाई की दुकान को बंद कर दिल्ली चला गया था।
साउथ अफ्रीका जाने की कर रहा था तैयारी
पुलिस ने बताया कि आरोपी पांच साल पहले इस्राइल में सेफ की नौकरी करके आया था। उसके पास काफी पैसा था। आगरा आने के बाद दुकान खोल ली थी। हत्याकांड के बाद वह साउथ अफ्रीका जाने की तैयारी में लगा था।
पुलिस ने बताया कि आरोपी पांच साल पहले इस्राइल में सेफ की नौकरी करके आया था। उसके पास काफी पैसा था। आगरा आने के बाद दुकान खोल ली थी। हत्याकांड के बाद वह साउथ अफ्रीका जाने की तैयारी में लगा था।
इसके लिए वीजा बनवा लिया था। इसकी जानकारी पुलिस को हो गई। मुकदमा दर्ज होने के बाद उसका वीजा निरस्त करा दिया गया। आरोपी ने हत्या में प्रयुक्त मफलर जला दिया था मगर तार पुलिस ने बरामद किया है।