फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra News 11 buildings found for health and wellness center will start from this date

Agra News: हेल्थ व वेलनेस सेंटर के लिए मिले 11 भवन, इस तारीख से होंगे शुरू

Thu, 06 Oct 2022 09:50 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 06 Oct 2022 09:50 AM IST
सार

ताजनगरी आगरा के 60 वार्डों में  हेल्थ व वेलनेस सेंटर के संचालन के लिए तैयारियां चल रही हैं। जगह तलाशने के लिए आशा कार्यकर्ताओं को भी जिम्मेदारी दी गई है।
 

विज्ञापन
Agra News 11 buildings found for health and wellness center will start from this date
डॉक्टर - फोटो : iStock

विस्तार

आगरा में स्वास्थ्य विभाग को हेल्थ व वेलनेस सेंटर की स्थापना के लिए भवन तलाशने में परेशानी हो रही है। निर्धारित मानक के अनुरूप जगह नहीं मिल पा रही है। शहर के 60 वार्डों में हेल्थ व वेलनेस सेंटर संचालित करना है। 30 सितंबर तक भवन तय हो जाने थे, अभी तक 11 मिल पाए हैं। 
विज्ञापन


मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि किन क्षेत्रों में सेंटर स्थापित किए जाने हैं, उनका चयन कर लिया गया है। निर्धारित मानकों के अनुरूप भवनों को तलाशने में समय लग रहा है। अभी करीब 11 भवन तलाशे जा सके हैं। 31 दिसंबर तक सेंटर पूरी तरह से तैयार किए जाने हैं। मानकों के अनुरूप भवनों को तलाशने के लिए आशा कार्यकर्ताओं का भी सहयोग मांगा है।
विज्ञापन

ये होंगी सुविधाएं

सेंटर में ओपीडी रूम, दवा भंडार व वितरण, टीकाकरण व काउंसिलिंग, स्टाफ नर्स कक्ष व परीक्षण कक्ष, वेटिंग रूम व पंजीकरण, शौचालय, वेलनेस कक्ष, डे केयर रूम की सुविधाएं होंगी। सेंटर में गर्भावस्था व प्रसव संबंधी, एक वर्ष तक के शिशुओं संबंधी, बाल्यकाल एवं किशोरावस्था, परिवार नियोजन, गर्व निरोधक साधन, सामान्य संचारी रोगों का प्रबंधन, गैर संचारी रोगों की जांच, बचाव एवं रोकथाम सहित मुख्य स्वास्थ्य संबंधी प्राथमिक सेवाएं निशुल्क दी जानी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - डॉक्टर व बेटे-बेटी की मौत: पिता का फट पड़ा कलेजा बोले-आग लगाकर मार डाला, अस्पताल में आग के बाद का दर्दनाक मंजर
 

भवन में होनी चाहिए ये व्यवस्थाएं

सेंटर 15 से 20 हजार जनसंख्या वाली घनी आबादी और मलिन बस्तियों में या उनके करीब स्थापित कियाजाना है। भवन का कुल क्षेत्रफल 1400 वर्ग फीट होना चाहिए। सेंटर के लिए भवन में चार कमरे, शौचालय आदि की व्यवस्था होनी चाहिए। पूरा सेंटर हवादार हो, मरीजों के बैठने के लिए स्थान और दो अतिरिक्त शौचालय होंगे। भवन में बिजली और पानी की व्यवस्था हो। मरीजों के लिए एंबुलेंस आदि वाहनों के आवागमन का पर्याप्त रास्ता होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed