{"_id":"5a22a0414f1c1b96698b6b6c","slug":"agra-nagar-nigam-members-education-qualification","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनावः आगरा के 64 % पार्षद नहीं गए कालेज, सबसे ज्यादा निरक्षर BJP में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनावः आगरा के 64 % पार्षद नहीं गए कालेज, सबसे ज्यादा निरक्षर BJP में
मृत्युंजय शुक्ला, आगरा
Updated Sun, 03 Dec 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
आगरा नगर निगम
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा नगर निगम में इस बार 64 फीसदी ऐसे पार्षद होंगे जिन्होंने डिग्री कॉलेज का मुंह तक नहीं देखा है। शुक्रवार को जारी निकाय चुनाव के परिणामों पर नजर डालें तो कम पढ़े-लिखे पार्षदों में से 34 फीसदी तो ऐसे हैं, जिन्होंने सिर्फ आठवीं तक पढ़ाई की है। हालांकि 34 फीसदी ऐसे भी हैं, जिन्होंने स्नातक या उससे ऊपर की शिक्षा हासिल की है।
शहर की सरकार में भागीदारी करने वाले निरक्षर पार्षदों की संख्या भी कम नहीं है। ऐसे पार्षदों की सबसे ज्यादा संख्या भाजपा में है। पूरे सदन में कुल छह निरक्षर पार्षदों में से पांच भाजपा के होंगे, जबकि एक बसपा का होगा। आठवीं पास 17 पार्षदों में से आठ भाजपा से हैं, जबकि बसपा से जीते चार पार्षद भी आठवीं से ज्यादा पढ़ाई नहीं कर सके।
तीन निर्दलीय भी महज आठवीं तक पढ़ें हैं। भाजपा से जीते छह पार्षद महज पांचवीं कक्षा पास हैं, जबकि बसपा के तीन पार्षद भी महज पांचवीं तक पढ़ें हैं। हालांकि परास्नातक पार्षदों में भी सबसे ज्यादा भाजपा के हैं।
विज्ञापन
भाजपा के नौ पार्षद परास्नातक हैं, जबकि बसपा के चार पार्षदों ने परास्नातक तक पढ़ाई की है। दो निर्दलीय पार्षद भी परास्नातक हैं। एकमात्र पीएचडी पार्षद भी भारतीय जनता पार्टी के हिस्से से आते हैं।

नवनिर्वाचित पार्षदों की शैक्षणिक योग्यता
शिक्षा पार्षदों की संख्या
पीएचडी 01परास्नातक 15
स्नातक 18
इंटरमीडिएट 13
हाईस्कूल 17
डिप्लोमा 02
आठवीं 17
पांचवीं 10
निरक्षर 06