फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Municipal Corporation will run a special campaign for cleaning the drains

Agra: 36 चेन मशीन, 12 बुलडोजर और 60 ट्रैक्टर ट्राॅली...ड्रोन से होगी निगरानी, तीन दिन में साफ होंगे 18 नाले

Sat, 10 May 2025 10:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 10 May 2025 10:03 AM IST
सार

आगरा नगर निगम ने शहर के नालों की सफाई के लिए रणनीति बना ली है। तीन दिन के अंदर 18 नालों को साफ किया जाएगा। इसके लिए 36 चेन मशीन, 12 बुलडोजर, 60 ट्रैक्टर ट्राॅली समेत 150 वाहन लगाए जाएंगे। 
 

विज्ञापन
Agra Municipal Corporation will run a special campaign for cleaning the drains
नगर निगम आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा नगर निगम नालों की सफाई के लिए विशेष अभियान चलाएगा। शनिवार, रविवार और सोमवार को 18 बड़े नालों की सफाई की जाएगी। 24 घंटे सफाई कार्य होगा। इसके लिए चेन मशीन, ट्रैक्टर-ट्रॉली, बुलडोजर, डंपर सहित 150 मशीनें और वाहन लगाए जाएंगे। अधिकारी ड्रोन से निगरानी करेंगे।
विज्ञापन


 

410 नालों में से 18 बड़े, 251 मंझोले और 141 छोटे हैं। 18 बड़े नालों की सफाई के बाद बाकी नालों की सफाई 30 जून तक करनी होगी। शुक्रवार को नगर निगम कार्यकारिणी हाल में अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रसाद यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें अभियान की रूपरेखा तैयार की गई। कहा गया कि लापरवाही पर कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नालों से निकली सिल्ट तुरंत उठाई जाए। धुलाई भी कराएं।

ये भी पढ़ें -  UP: 'फोन मत काटना' एयरफोर्स अधिकारी के पिता 10 दिन तक घर में रहे कैद, दहशत ऐसी...कमरे से बाहर नहीं निकले


 
विज्ञापन
विज्ञापन

लापरवाही पर मशीन चालकों का वेतन रोकने की संस्तुति
नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने वार्ड 14 का औचक निरीक्षण किया। सफाई कार्य में लगी मशीनों के बावजूद संतोषजनक कार्य नहीं हुआ था। इस बारे में सुपरवाइजर जवाब नहीं दे सके। कार्य में लापरवाही पर मशीन चालक सौरभ और मुकेश के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दोनों का वेतन रोेकने की संस्तुति की गई है।

ये भी पढ़ें -  IND-PAK: लाहौर तक घर में घुसकर मारा... 93 हजार सैनिकों ने किया था आत्मसमर्पण, फिर भी बाज न आया पाकिस्तान


 
विज्ञापन

नगर निगम गर्ल्स इंटर कॉलेज में जाएंगे वाटर कूलर
नगर निगम गर्ल्स इंटर कॉलेज, गुड़ की मंडी में वाटर कूलर लगाया जाएगा। इस संबंध में प्रधानाचार्य ने पत्र लिखा था। समस्या को देखते हुए नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल ने स्कूल में जल्द से जल्द वाटर कूलर या चिलर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। जल्द ही स्टील बॉडी का वाटर कूलर स्कूल परिसर में स्थापित कर दिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed