फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Metro Update: Steel Girder Bridges Planned at Hariparvat and Rawli, Project to Finish by December

Agra Metro: एमजी रोड पर रहेगा डायवर्जन, हरीपर्वत और रावली पर बनेगा स्टील गर्डर ब्रिज; दिसंबर तक नई व्यवस्था

Fri, 22 May 2026 10:37 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 22 May 2026 10:37 AM IST
सार

आगरा मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर में हरीपर्वत और रावली पर रेलवे लाइन के ऊपर स्टील गर्डर ब्रिज बनाए जाएंगे, जिससे निर्माण कार्य तेजी से पूरा किया जा सकेगा। यूपीएमआरसी के अनुसार पूरा प्रोजेक्ट दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है और इसके लिए रात में काम कर यातायात को डायवर्ट किया जाएगा।
 

विज्ञापन
Agra Metro Update: Steel Girder Bridges Planned at Hariparvat and Rawli, Project to Finish by December
आगरा मेट्रो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने दूसरे कॉरिडोर में हरीपर्वत और रावली पर पुल बनाने की डिजाइन तैयार कर ली है। इसे स्टील गर्डर से बनाया जाएगा। इससे ट्रैक बनाने का कार्य तेज होगा और मेट्रो का कार्य दिसंबर तक पूरा हो जाएगा, साथ ही यातायात की सुविधा भी बेहतर हो जाएगी।
विज्ञापन


यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बन रहा है। इसकी दूरी 16 किमी है और 14 स्टेशन हैं। इसमें रावली और हरीपर्वत चौराहे के पास से रेलवे लाइन गुजर रही है। इसके ऊपर से मेट्रो ट्रेन के लिए पुल बनाया जाएगा।
विज्ञापन


इन दोनों की लंबाई 60-60 मीटर और चौड़ाई 12 मीटर होगी। इसे ऊपर से ही मेट्रो ट्रेन गुजरेगी। यह स्टील गर्डर के बनेंगे, जिसकी कंपनी ने डिजाइन बना ली है। इसे चरणबद्ध यहां लाकर स्थापित किया जाएगा। ये कार्य रात को होगा और इसके लिए यातायात को परिवर्तित मार्ग से निकाला जाएगा। काम दिसंबर तक पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed