{"_id":"69cf3f61693b06b74209a149","slug":"agra-metro-update-steel-bridges-approved-for-rawli-hariparvat-barricading-to-begin-soon-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra Metro: रावली-हरीपर्वत पर बनेगा स्टील पुल, 100 फुटा रोड पर जल्द बैरिकेडिंग; नया अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Metro: रावली-हरीपर्वत पर बनेगा स्टील पुल, 100 फुटा रोड पर जल्द बैरिकेडिंग; नया अपडेट
Fri, 03 Apr 2026 09:47 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 03 Apr 2026 09:47 AM IST
सार
आगरा मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर में रावली और हरीपर्वत पर स्टील पुल की डिजाइन मंजूर कर दी है। कालिंदी विहार के 100 फुटा रोड पर अगले महीने से बैरिकेडिंग कर पिलर निर्माण का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
आगरा मेट्रो का तेजी से चल रहा कार्य।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर में रावली और हरीपर्वत पुल की डिजाइन मंजूर हो गई है। इसके लिए नोएडा-गुरुग्राम में स्टील गर्डर का पुल बनाया जाएगा। वहां से टुकड़ों में लाकर मौके पर स्थापित किया जाएगा। इससे पहले पिलर बनाने का कार्य पूरा किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बन रहा है।
इसमें रावली और हरीपर्वत से रेलवे लाइन गुजर रही है। इन पर पुल बनेगा, इसकी डिजाइन रेलवे ने मंजूर कर दी है। ये 60 मीटर लंबा और 10-12 मीटर चौड़ा होगा। ये स्टील से बनेगा, इसको नोएडा और गुरुग्राम की फैक्टरी में तैयार किया जाएगा। इसको वाहनों से चरणबद्ध टुकड़ों में लाकर मौके पर स्थापित किया जाएगा। इससे पहले दोनों पर पिलर बनाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।
100 फुटा सड़क पर अगले महीने से लगेगी बैरिकेडिंग
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के उप महाप्रबंधक ने बताया कि दूसरे कॉरिडोर में शाहदरा तक बैरिकेडिंग करते हुए कार्य किया जा रहा है। 100 फुटा सड़क कालिंदी विहार पर अगले महीने से बैरिकेडिंग करके पिलर बनाने के लिए खुदाई शुरू की जाएगी। यह एक किलोमीटर का क्षेत्र है। यहां पर ही मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर का समापन हो रहा है।