{"_id":"6adc38dc2af8b58e6c099a84","slug":"agra-metro-to-offer-seamless-connectivity-foot-overbridge-to-link-agra-cantt-railway-platforms-with-metro-sta-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से उतरें और सीधे पकड़ें मेट्रो: आगरा कैंट पर बनेगा फुट ओवरब्रिज, यात्रियों को इस झंझट से मिलेगी मुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से उतरें और सीधे पकड़ें मेट्रो: आगरा कैंट पर बनेगा फुट ओवरब्रिज, यात्रियों को इस झंझट से मिलेगी मुक्ति
Sat, 24 Oct 2026 10:19 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 24 Oct 2026 10:19 AM IST
सार
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को ट्रेन से उतरकर सीधे मेट्रो तक पहुंचाने के लिए फुट ओवरब्रिज के जरिए रेलवे के सभी प्लेटफॉर्म को मेट्रो स्टेशन से जोड़ने की योजना है।
विज्ञापन
आगरा कैंट स्टेशन और मेट्रो स्टेशन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कैंट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के बाद मेट्रो पकड़ने के लिए यात्रियों को स्टेशन से बाहर नहीं निकलना पड़ेगा। कैंट मेट्रो स्टेशन को रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म से फुट ओवरब्रिज के जरिये जोड़ा जाएगा। इससे ट्रेन और मेट्रो के बीच सफर बदलना आसान होगा।
इस व्यवस्था का मॉडल भुवनेश्वर में आयोजित 19वें अर्बन मोबिलिटी इंडिया कॉन्फ्रेंस में प्रदर्शित किया गया। सम्मेलन में उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) के स्टॉल पर आगरा कैंट स्टेशन की प्रस्तावित कनेक्टिविटी प्रमुख आकर्षण रही। यूपीएमआरसी के संयुक्त महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि 23 से 25 अक्तूबर तक आयोजित सम्मेलन में परिवहन के अलग-अलग साधनों को जोड़ने पर जोर दिया गया है। इस दौरान प्रबंध निदेशक सुशील कुमार सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
ट्रेन और मेट्रो के बीच आसान होगा सफर
फुट ओवरब्रिज से रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म जुड़ने पर यात्रियों को मेट्रो पकड़ने के लिए बाहर जाने और सड़क पार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे सामान लेकर चलने वाले यात्रियों को भी सहूलियत मिलेगी। खासकर दूसरे शहरों से ट्रेन के जरिये आगरा आने वाले यात्री रेलवे स्टेशन से मेट्रो के जरिये आगे का सफर कर सकेंगे।