फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Metro clash Three youths beat staff over barrier issue

Agra: मेट्रो कर्मचारी की कर दी पिटाई, बैरियर हटाने पर तीन युवकों ने किया हमला; पुलिस ने आरोपियों को दबोचा

Mon, 03 Nov 2025 09:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 03 Nov 2025 09:01 AM IST
सार

आगरा मेट्रो का बैरियर हटाने के विरोध पर तीन युवकों ने कर्मचारी को पीट दिया। पुलिस ने आरोपी युवकों को दबोच लिया है। 

विज्ञापन
Agra Metro clash Three youths beat staff over barrier issue
आगरा मेट्रो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के फूल सैयद चौराहे के पास लगे मेट्रो के बैरियर हटाने पर बाइक सवार तीन युवकों और कर्मचारियों में विवाद हो गया। बात मारपीट तक पहुंच गई। बाइक सवार युवकों ने कर्मचारियों को सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इस दौरान वाहनों के पहिए थम गए और जाम लग गया। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मेट्रो कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


सदर थाना क्षेत्र के प्यारे का नगला सोहल्ला रोड निवासी राजवीर राजवीर ने थाने में तहरीर दी। बताया कि वह मेट्रो में नौकरी करते हैं। पुलिस को बताया कि रविवार को वह फूल सैयद चौराहे पास ड्यूटी पर तैनात थे। सुबह 11 बजे बाइक पर सवार तीन युवक आ गए। बैरियर हटाने की कहने लगे। उन्होंने काम चलने का हवाला दिया। चौराहे से घूमकर आने को बोला। इस बात से तीनों युवक नाराज हो गए। गाली गलौज देकर खुद बैरियर हटाने लगे। विरोध पर मारपीट करने लगे। मारपीट होते देख अन्य कर्मचारी बचाने आए तो उनके साथ भी मारपीट की। पुलिस ने केस दर्ज कर सर्किट हाउस के पास ऑफिसर होस्टल निवासी रिहान, फरहान और जीशान को हिरासत में ले लिया। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


ईंट और लोहे की पाइप से वार कर रहे मेट्रोकर्मी
घटना के बाद रविवार को तेजी घटना का वीडियो वायरल हुआ। इसमें करीब 6 मेट्रोकर्मियों के साथ दो युवक गुत्थम गुत्था करते दिख रहे हैं। साथ ही वीडियो में मेट्रोकर्मी ईंट पत्थर और लोहे की रॉड से वार करते हुए साफ देखे जा सकते हैं। युवक खुद को बचाने के लिए दूर भागते नजर आ रहे हैं। वीडियो में सुना जा सकता है कि कोई युवक गाली गलौज के साथ युवकों को घेरने की बात कह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित का कराया मेडिकल
एसीपी इमरान अहमद ने बताया कि मेट्रोकर्मी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित का मेडिकल कराया गया है। तीन युवकों को पकड़ कर उचित कार्रवाई की जा रही है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed