{"_id":"6ad994df014545c59e0e97f3","slug":"agra-man-arrested-for-allegedly-assaulting-sister-in-law-over-dowry-demand-of-25-lakh-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"ननदोई को न आई शर्म: साले की पत्नी का गला दबाया, इसलिए की मारपीट; एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ननदोई को न आई शर्म: साले की पत्नी का गला दबाया, इसलिए की मारपीट; एफआईआर दर्ज
Thu, 22 Oct 2026 10:15 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 22 Oct 2026 10:15 AM IST
सार
आगरा में दहेज में 25 लाख रुपये मांगने और विवाहिता से मारपीट कर गला दबाने की कोशिश के आरोप में थाना एकता पुलिस ने उसके ननदोई सुभाष चंद्र रावत को गिरफ्तार किया है। विवाहिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस के अनुसार, मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
महिला सांकेतिक
- फोटो : ai generated
विस्तार
आगरा में दहेज में 25 लाख रुपये की मांग करते हुए विवाहिता को प्रताड़ित करने, मारपीट और गला दबाकर हत्या की कोशिश के मामले में थाना एकता पुलिस ने ननदोई सुभाष चंद्र रावत को गिरफ्तार किया है।
उसे 20 अक्तूबर को नगला वृंदावन सैमरी स्थित घर के बाहर से पकड़ा गया। एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र नागर ने बताया कि विवाहिता की शादी 22 नवंबर 2022 को देवरी निवासी आर्यन उर्फ पिंटू के साथ हुई थी।
आरोप है कि शादी के बाद से पति, सास, तीन जेठ, तीन जेठानी, ननद और ननदोई दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। 17 सितंबर को ननदोई सुभाष चंद्र ने पिटाई की और गला दबाया। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन
मौके पर बनाए वीडियो के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।