फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra-Lucknow Expressway Accident: Car Breaks Through Divider and Overturns One Dead

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा: डिवाइडर तोड़ दूसरी लेन में पलटी कार, बिहार जा रहे युवक की मौत

Sat, 24 Oct 2026 09:20 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 24 Oct 2026 09:20 AM IST
सार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फतेहाबाद क्षेत्र में शनिवार तड़के चालक को नींद की झपकी आने से तेज रफ्तार कार डिवाइडर तोड़कर दूसरी लेन में पलट गई, जिसमें 45 वर्षीय शैलेश कुमार की मौत हो गई।
 

विज्ञापन
Agra-Lucknow Expressway Accident: Car Breaks Through Divider and Overturns One Dead
सड़क हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार तड़के चालक को नींद की झपकी आने से तेज गति कार अनियंत्रित होकर मध्य डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में पहुंचकर पलट गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि चालक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और यूपीडा की टीम ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी फतेहाबाद भेजा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन


दिल्ली के थाना कल्याणपुर विनोद नगर निवासी कार चालक भास्कर पुत्र मनोरथ अपने साथ शैलेश कुमार (45) पुत्र फगुनी महतो निवासी बिहार के थाना हलसी जिला लकीसराय ग्राम बाछा के साथ दिल्ली से बिहार जा रहा था। शनिवार तड़के 3:50 बजे के करीब थाना फतेहाबाद क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर 26.800 के पास चालक को नींद की झपकी आ गई। कार की गति अधिक होने के कारण वह अनियंत्रित हो गई और मध्य डिवाइडर तोड़ते हुए एलएचएस से आरएचएस पर पहुंचकर पलट गई।
विज्ञापन


हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और आगे की सीट पर बैठे शैलेश की मौत हो गई, जबकि चालक भास्कर घायल हो गया।हादसे की सूचना पर पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची। घायल चालक को अस्पताल भेजा गया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। क्षतिग्रस्त कार को क्रेन की सहायता से थाना फतेहाबाद पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी प्रथम राधा मोहन द्विवेदी ने बताया कि चालक को नींद की झपकी आने और कार की गति अधिक होने के कारण हादसा हुआ। कार मध्य डिवाइडर तोड़कर दूसरी लेन में पलट गई थी। हादसे में एक युवक की मौत हुई है, जबकि घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed