{"_id":"5cb7dad9bdec22146230a6be","slug":"agra-lok-sabha-election-2019-live-voting-news-update-today","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"#VoteKaro लोकतंत्र के पर्व पर मौसम भी रहा खुशगवार, शाम तक लगी रही मतदाताओं की कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
#VoteKaro लोकतंत्र के पर्व पर मौसम भी रहा खुशगवार, शाम तक लगी रही मतदाताओं की कतार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 18 Apr 2019 06:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
मतदान केंद्र के बाहर मतदाताओं की कतार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लोकतंत्र के त्योहार पर मौसम भी खुशगवार रहा। मौका भी था और दस्तूर भी। ऐसे में मतदाता कहां चूकने वाला। आगरा और फतेहपुर सीकरी संसदीय क्षेत्र के मतदाता अपने सांसद चुनने के लिए सुबह से ही घर से निकल पड़े। यह सिलसिला शाम तक जारी रहा। इस दौरान मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया
वीडियो को देखकर समझिए कैसा है 2nd Phase में Polling का हाल
2 of 7
मतदान केंद्र के बाहर मतदाताओं की कतार
- फोटो : अमर उजाला
लोकतांत्रिक मंदिर (संसद) के लिए अपने जनप्रतिनिधि का चुनाव करने के लिए मतदाता सुबह सात बजे से पहले ही मतदान केंद्रों पर पहुंच गए। मतदान केंद्रों के बाहर सुबह से लगी मतदाताओं की कतार शाम तक बरकरार रही।
3 of 7
मतदान केंद्र के बाहर मतदाताओं की कतार
- फोटो : अमर उजाला
शाम छह बजे आगरा और फतेहपुर सीकरी के 24 प्रत्याशियों के भाग्य ईवीएम (इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन) में कैद हो गया। इनकी किस्मत का फैसला 33.54 लाख मतदाता ने किया। अब 23 मई को चुनाव परिणाम आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
मतदान केंद्र के बाहर तैनात सुरक्षाबल के जवान
- फोटो : अमर उजाला
निर्विरोध और शांतिपूर्वक मतदान कराने के लिए पुलिस और प्रशासन की ओर से व्यापक स्तर पर प्रबंध किए गए। बूथों पर सुरक्षा के मद्देनजर पैरा मिलिट्री फोर्स के साथ ही कमांडो तैनात किए गए। क्रिटिकल और वल्नरेबल बूथों की वेब कॉस्टिंग होगी। इसका सीधा संपर्क कंट्रोल रूम से था।
विज्ञापन
5 of 7
मतदान करने के बाद अंगुली पर निशान दिखाते मतदाता
- फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से बूथों पर हर पल की गतिविधि पर नजर रखी गई। माइक्रो आब्जर्वर भी तैनात किए गए, जो पल-पल की रिपोर्ट देते रहे। बूथ के अंदर प्रत्याशी भी अपना सुरक्षाकर्मी नहीं ले जा सके। कोई मतदाता मतदेय स्थल पर मोबाइल फोन आदि लेकर प्रवेश नहीं कर सका।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।