फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra locals protest for water in dayalbagh in agra

Protest: आगरा के दयालबाग क्षेत्र में पानी के लिए प्रदर्शन, खाली बाल्टियां दिखाकर की नारेबाजी

Sun, 15 May 2022 06:01 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 15 May 2022 06:01 PM IST
सार

दयालबाग की 34 कॉलोनियों में पांच किलोमीटर लंबी लाइन डाली जानी थी। दो करोड़ रुपये स्वीकृत भी हुए, लेकिन अभी तक केवल एक ही कॉलोनी में लाइन डाली जा सकी है। 

विज्ञापन
agra locals protest for water in dayalbagh in agra
महिलाओं ने किया विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के दयालबाग क्षेत्र में गंगाजल की मांग को लेकर प्रदर्शन रविवार को भी जारी रहा। दयालबाग के रनधीर नगर में महिलाओं ने गंगाजल देने की मांग को लेकर रविवार को जल निगम के विरुद्ध प्रदर्शन किया और मटके फोड़े। इससे पूर्व शनिवार को वीर नगर क्षेत्र की महिलाओं ने जलनिगम और जलकल विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। 

विज्ञापन


प्रदर्शन करने वाले सौरभ चौधरी ने बताया कि दयालबाग की 34 कॉलोनियों में पांच किलोमीटर लंबी लाइन डाली जानी थी। दो करोड़ रुपये स्वीकृत भी हुए, लेकिन अभी तक केवल एक ही कॉलोनी में लाइन डाली जा सकी है। आसपास की कॉलोनियों को छोड़ दिया गया है। अगर यही रवैया रहा तो दयालबाग के निवासी जल निगम के अधिकारियों को बंधक बनाएंगे। 
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान सत्यवीर चौधरी, मिथलेश श्रीवास्तव, धर्मवीर चौधरी, लीलावती, शशि कुशवाह, रेखा रानी, डॉली कंसल, मंजेश कुशवाह, ममता कुशवाह, मंजू शर्मा, शीतल, ऊषा, नीलम चौधरी, सपना कुशवाह, वेदमंती त्यागी, ललिता, सुमन आदि मौजूद रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पानी के लिए बहाना पड़ा पसीना

एमजी रोड पर पाइपलाइन के लीकेज के कारण संजय प्लेस सहित छह इलाकों में रविवार को भी पानी का संकट रहा। भीषण गर्मी में लोगों को पानी का इंतजाम करने के लिए पसीना बहाना पड़ा। जलकल ने शाम को जलापूर्ति का दावा किया गया मगर पानी महज आधा घंटा ही मिला। उधर, शहीद नगर, नरायच और वाटरवर्क्स में भी लोगों को पानी के लिए जूझना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed