फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Jaipuria Gang Member Anil Karira Arrests By Kamala Nagar Police

नकली दवा: जयपुरिया गैंग का अनिल करीरा गिरफ्तार, दो मुकदमों में था वांछित, जेल में बंद है सरगना

Thu, 01 Jul 2021 12:09 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 01 Jul 2021 12:09 PM IST
सार

औषधि निरीक्षक नरेश मोहन दीपक ने एक मुकदमे में 15 लोगों को नामजद किया था। इनमें अमन गुप्ता, किशन कुमार अग्रवाल, सूर्यकांत गुप्ता, सरदार हरप्रीत सिंह, चंद्रकांत गुप्ता उर्फ पंकज गुप्ता, अमित मित्तल, रीता, आकांक्षा गुप्ता, श्रुति, संजीव कुमार गुप्ता, नरेंद्र कुमार उर्फ नंदू, अनिल द्वारिका, प्रीतम, अनिल और धीरज थे।

विज्ञापन
Agra Jaipuria Gang Member Anil Karira Arrests By Kamala Nagar Police
अनिल करीरा को बुधवार को कमला नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जेल में बंद जयपुरिया गैंग के सरगना दवा माफिया पंकज गुप्ता के साथी अनिल करीरा को बुधवार को कमला नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दवाओं की सप्लाई हरियाणा और राजस्थान में भी करता था। इसके लिए पंकज उसे कमीशन देता था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा है। 

विज्ञापन


19, 20 और 21 दिसंबर 2020 को नशे की दवाओं का अवैध कारोबार करने वाले जयपुरिया गैंग पर औषधि विभाग और पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की थी। कमला नगर स्थित तेज नगर निवासी चंद्रकांत उर्फ पंकज गुप्ता के गोदाम पर छापा मारकर करोड़ों की अवैध दवाएं बरामद की थीं। थाना कमला नगर पुलिस ने दो मुकदमे दर्ज किए थे। इनमें गिरोह के 16 लोगों के नाम सामने आए थे, जिन्हें नामजद किया गया था।  
विज्ञापन


इनमें से 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, जबकि तीन आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही थी। केस की विवेचना सीओ हरीपर्वत दीक्षा सिंह कर रही हैं। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट लगाई जा चुकी है। एक महीने पहले गैंगस्टर की कार्रवाई भी की थी। फरार आरोपियों में काला महल निवासी अनिल करीरा भी शामिल था। बुधवार को सूचना मिली थी कि वह वाटरवर्क्स पर आया है। पुलिस ने घेराबंदी करके आरोपी को पकड़ लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस की पूछताछ में आरोपी अनिल करीरा ने बताया कि वह पंकज गुप्ता के कहने पर दवाओं की सप्लाई करता था। अवैध तरीके से दवाओं को राजस्थान और हरियाणा के अलग-अलग जिलों में लेकर जाता था। इसके लिए पंकज गुप्ता उसे कमीशन देता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

कमला नगर थाना में दर्ज हुए थे दो मुकदमे
इस मामले में थाना कमला नगर में दो मुकदमे दर्ज कराए गए थे। औषधि निरीक्षक नरेश मोहन दीपक ने एक मुकदमे में 15 लोगों को नामजद किया था। इनमें अमन गुप्ता, किशन कुमार अग्रवाल, सूर्यकांत गुप्ता, सरदार हरप्रीत सिंह, चंद्रकांत गुप्ता उर्फ पंकज गुप्ता, अमित मित्तल, रीता, आकांक्षा गुप्ता, श्रुति, संजीव कुमार गुप्ता, नरेंद्र कुमार उर्फ नंदू, अनिल द्वारिका, प्रीतम, अनिल और धीरज थे।

वहीं दूसरे मुकदमे में आठ को नामजद किया था। इनमें संजीव कुमार गुप्ता, नरेंद्र कुमार उर्फ नंदु, धीरज रघुवानी, मन्नत करीरा, अनिल करीरा, चंद्रकांत गुप्ता उर्फ पंकज गुप्ता, हरप्रीत सिंह और प्रीतम आरोपी थे। थाना कमला नगर के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि केस में अनिल करीरा, प्रीतम और हरप्रीत की पुलिस तलाश कर रही थी। प्रीतम का पता नहीं मिला है, जबकि अनिल करीरा को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी हरप्रीत तिहाड़ जेल में बंद हैं। उसके खिलाफ दिल्ली के करौल बाग थाना में दवाओं की सप्लाई के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था।

इन पर भी हो चुकी है कार्रवाई
- 26 जुलाई 2020 को पंजाब पुलिस ने आगरा गैंग के सरगना कमला नगर निवासी जितेंद्र उर्फ विक्की अरोड़ा और उसके भाई कपिल अरोड़ा को गिरफ्तार किया था। खातीपाड़ा निवासी हरीश भाटिया को बरनाल से गिरफ्तार किया गया था। नशे की दवाओं की तस्करी करने वाले इस गैंग का नेटवर्क 11 राज्यों में फैला हुआ है। विक्की और कपिल के गोदाम से लाखों रुपये की दवाएं बरामद की गई थीं। दोनों को दवा माफिया घोषित किया गया था।

- नौ फरवरी को औषधि विभाग ने सिकंदरा के आवास विकास कॅालोनी के सेक्टर आठ निवासी सुधीर राजौरा और उसके भाई प्रदीप राजौरा को गिरफ्तार किया था। इसी दिन मथुरा निवासी सौरभ को गिरफ्तार किया गया। आरोपी एक्सपायर दवाओं को दोबारा से पैक करके बेच रहे थे। इस मामले में थाना सिकंदरा में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने तीनों को जेल भेजा था। दवाओं के सैंपल लेकर फोरेंसिक लैब भेजे गए थे।

आगरा: नौ राज्यों में तस्करी करने वाले जयपुरिया गैंग का सरगना गिरफ्तार, नशे की दवाओं की खेप मिली
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed