फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Foodgrain Tender Controversy: Revised Letter Issued Amid Probe Into Blacklisted Contractor-Linked Firms

आगरा न्यूज: एक ही पते पर कई फर्में, मोबाइल नंबरों में बदलाव;  खाद्यान्न टेंडर घोटाले में नया मोड़

Sat, 24 Oct 2026 12:04 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 24 Oct 2026 12:04 PM IST
सार

आगरा में करोड़ों रुपये के खाद्यान्न परिवहन और हैंडलिंग टेंडर मामले में जांच के बीच डिप्टी आरएमओ कार्यालय की ओर से संशोधित पत्र जारी किए जाने पर सवाल उठे हैं। आरोप है कि ब्लैकलिस्टेड ठेकेदार से जुड़ी फर्मों के मोबाइल नंबरों में पहले दर्ज विसंगतियों को लिपिकीय त्रुटि बताकर सूची संशोधित की गई।
 

विज्ञापन
Agra Foodgrain Tender Controversy: Revised Letter Issued Amid Probe Into Blacklisted Contractor-Linked Firms
खाद्यान्न

विस्तार

करोड़ों रुपये के खाद्यान्न परिवहन और हैंडलिंग टेंडर घोटाले का भंडाफोड़ होने के बाद अब विभागीय स्तर पर अपनी गर्दन बचाने के लिए लीपापोती कर दी है। डिप्टी आरएमओ कार्यालय ने ब्लैक लिस्टेड ठेकेदार की डमी फर्मों का रास्ता साफ करने के लिए एक संशोधित पत्र जारी कर पूर्व में दर्ज गड़बड़ियों को महज लिपकीय त्रुटि बता दिया है।
विज्ञापन


मैनपुरी के रहने वाले मुख्य आरोपी और ब्लैकलिस्टेड फर्म के संचालक जितेंद्र कुमार गुप्ता की फर्म पर पूर्व में खाद्यान्न की बड़े पैमाने पर कालाबाजारी करने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम (ईसी एक्ट) के तहत थाना करहल में आपराधिक मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद फर्म को काली सूची में डाल दिया गया। विभागीय नियमों और शासनादेश के प्रावधानों को दरकिनार करते हुए जितेंद्र के करीबियों के नाम पर दर्ज डमी फर्मों के नाम पर करोड़ों रुपये के टेंडर स्वीकृत कर दिए गए। अमर उजाला के इस टेंडर घोटाले का भंडाफोड़ किए जाने के बाद विभाग में खलबली मच गई थी। जांच में सामने आया था कि जिन फर्मों को टेंडर बांटे गए उन सबका पत्राचार और स्थायी पता विभागीय अभिलेखों में एक ही दर्ज है। मिलीभगत करने वाले सरकारी कर्मियों ने एक ही पते और मोबाइल नंबरों की इस समानता को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया था।
विज्ञापन


समन्वय बैठकों के दौरान भी ब्लैकलिस्टेड ठेकेदार को छूट दी गई। संभागीय खाद्य नियंत्रक (आरएफसी) के मामले की जांच के आदेश पर विभागीय कर्मियों की संलिप्तता के तार जुड़ने लगे तो अफसरों ने लीपापोती का रास्ता चुन लिया। डिप्टी आरएमओ कार्यालय से जारी संशोधित पत्र में यह तर्क दिया गया कि पिछली सूची में लिपिकीय त्रुटि के कारण ठेकेदारों के मोबाइल नंबर गलत अंकित हो गए थे। इसी बहाने संशोधित सूची जारी कर गुप्ता से जुड़ी फर्मों को कार्य आवंटन की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। संभागीय खाद्य नियंत्रक (आरएफसी) आगरा विजय कुमार ने कहा कि प्रकरण की विस्तृत जांच रिपोर्ट आने और संबंधित फर्मों के स्पष्टीकरण के आधार पर ही अंतिम एवं सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed