फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Erupts in Protest Over Bride’s Death Within 3 Months of Marriage Death Penalty Demanded

शादी के 3 महीने बाद मौत: मानसी के लिए न्याय की मांग, 'फांसी दो-फांसी दो' के नारों संग निकाला कैंडल मार्च

Sat, 04 Apr 2026 11:59 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 04 Apr 2026 11:59 AM IST
सार

आगरा में विवाहिता मानसी की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों ने कैंडल मार्च निकालकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मुख्य आरोपी पति गिरफ्तार हो चुका है, जबकि अन्य की तलाश जारी है और लोगों में भारी आक्रोश है।

विज्ञापन
Agra Erupts in Protest Over Bride’s Death Within 3 Months of Marriage Death Penalty Demanded
कैंडल मार्च - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शादी के तीन महीने बाद विवाहिता मानसी की दहेज के लिए हत्या के मामले में परिजन ने शुक्रवार शाम को एमजी रोड पर कैंडल मार्च निकाला। लोग सूरसदन से शहीद स्मारक तक पहुंचे। इस दाैरान मानसी को न्याय दोए न्याय दोए फांसी दो-फांसी दो के नारे लगाए। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। कैंडल मार्च में परिजन के साथ बड़ी संख्या में मंगलामुखी भी शामिल हुए।
विज्ञापन


न्यू सीता नगर, एत्माद्दौला निवासी मानसी की शादी 11 दिसंबर 2025 को कमला नगर क्षेत्र के अनुराग नगर निवासी प्रिंस उर्फ भोला से हुई थी। बुधवार को मानसी की संदिग्ध हालत में मृत्यु हो गई थी। इसकी जानकारी पर परिजन ने ससुराल पहुंचकर हंगामा किया था। ससुराली भाग गए थे। बृहस्पतिवार को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए शव रखकर हंगामा किया था। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया था। दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन


मृतका के भाई शिवम का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराली दहेज में कार और नकदी की मांग के लिए मानसी को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। कई बार शिकायत और पंचायत के बावजूद ठोस कार्रवाई न होने से आरोपियों के हौसले बढ़ गए। उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस समय रहते करवाई करती तो यह घटना नहीं होती हैं। उन्होंने कमला नगर थाना पुलिस पर आरोपियों को बचाने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंडल मार्च में मृतका के भाई शिवम राठौर के साथ मां गीता देवी, सुनीता, ममता, कांचना, भावना, तनु, ध्रुव, महेंद्र राठौर और दर्जनों अन्य लोग मौजूद रहे। सभी आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की। परिजन ने शनिवार को भी कैंडल मार्च निकालने का ऐलान किया है। एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय ने बताया मुख्य आरोपी पति प्रिंस उर्फ भोला को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed