फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra DM Pulls Up Officials Over Delayed Construction Works, Issues Strict Orders

Agra: निर्माण कार्यों की धीमी रफ्तार पर जिलाधिकारी सख्त, अधिकारियों को लगाई फटकार, ये आदेश दिए

Sat, 25 Apr 2026 11:40 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 25 Apr 2026 11:40 AM IST
सार

आगरा में जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। कई विद्यालयों के अधूरे काम और मिनी स्टेडियम परियोजना में देरी पर तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए गए।

विज्ञापन
Agra DM Pulls Up Officials Over Delayed Construction Works, Issues Strict Orders
जिलाधिकारी मनीष बंसल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा जिलाधिकारी मनीष बंसल ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में माध्यमिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक के दौरान उन्होंने जिले में चल रहे निर्माण कार्यों की धीमी गति पर नाराजगी जताई। संबंधित अधिकारियों व कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

 

समीक्षा में सामने आया कि 25 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में चहारदीवारी निर्माण के लिए दूसरी किस्त जारी होने के बाद भी कार्य अधूरा है। जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्यों को निर्माण कार्यों की सीधी निगरानी करने के लिए कहा। साथ ही पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज शाहगंज में 492 लाख की लागत से बनने वाले मिनी स्टेडियम का कार्य अब तक शुरू न होने पर नाराजगी जताई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था यूपी सिडको को तत्काल टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर निर्माण शुरू करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर, राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

तीन करोड़ रुपये की पहली किस्त आई
बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि आगरा में 16.09 करोड़ की लागत से नवीन शिक्षा संकुल भवन का निर्माण होगा, जिसके लिए 3 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी की जा चुकी है। इसके अलावा खेरागढ़ के नौनी में नवीन हाईस्कूल और गंगरोआ के विद्यालय को इंटर कॉलेज में उच्चीकृत करने की स्वीकृति मिल चुकी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed