फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra DM Pn Singh Got Rs 10 Stamp In 50 Rupees Two Vendors licenses Canceled

आगरा कलक्ट्रेट में कालाबाजारी: डीएम को 50 रुपये में मिला 10 रुपये का स्टांप, दो वेंडर्स के लाइसेंस निरस्त

Thu, 03 Jun 2021 08:57 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 03 Jun 2021 08:57 AM IST
सार

जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह बुधवार सुबह 10 बजे कलक्ट्रेट में जनसुनवाई कर रहे थे। तभी अधिवक्ता अमर सिंह डीएम के सामने पहुंचे। शिकायत करते हुए कहा ‘साहब... यहां तो लूट मची है। 

विज्ञापन
Agra DM Pn Singh Got Rs 10 Stamp In 50 Rupees Two Vendors licenses Canceled
आगरा: कलक्ट्रेट परिसर में स्टांप की कालाबाजारी पर पहुंचे डीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा कलक्ट्रेट परिसर में स्टांप की कालाबाजारी हो रही थी। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बुधवार को शिकायत की जांच के लिए 10 रुपये स्टांप मंगाया तो उन्हें 50 रुपये का मिला। इसके बाद डीएम ने वेंडर्स पर छापा मारा। स्टांप रजिस्टर में गड़बड़ी व कालाबाजारी मिलने पर दो वेंडर्स के लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं।

विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह बुधवार सुबह 10 बजे कलक्ट्रेट में जनसुनवाई कर रहे थे। तभी अधिवक्ता अमर सिंह डीएम के सामने पहुंचे। शिकायत करते हुए कहा ‘साहब... यहां तो लूट मची है। वेंडर 10 रुपये का स्टांप 50 रुपये में बेच रहे हैं। इनके पास कोई लिखा-पढ़ी नहीं है। टाइपिस्ट 10 रुपये के स्टांप पर शपथपत्र टाइप करने 100 रुपये ले रहा है।’ डीएम पीएन सिंह ने मामले की जांच के लिए तीन कर्मियों को भेजा।
विज्ञापन


एक वेंडर ने 10 रुपये का स्टांप 30 रुपये का दिया। दूसरे ने 50 रुपये का। स्टांप लेकर जैसे ही कर्मचारी ने डीएम के सामने रखा और बताया कि 50 रुपये का मिला है। डीएम ने तत्काल जिस वेंडर से स्टांप खरीदे थे उस पर छापा मारा। उसका रजिस्टर चेक किया तो उसमें स्टांप क्रेता का विवरण दर्ज नहीं था। स्टांप खरीद का ब्योरा नहीं मिलने और कालाबाजारी करने पर जिलाधिकारी ने दोनों वेंडर्स के लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

टाइपिस्ट को कलक्ट्रेट से भगाया
स्टांप वेंडर्स के बराबर से एक टाइपिस्ट की सीट थी। टाइपिस्ट द्वारा 20 रुपये की टाइप के 100 रुपये लेने की शिकायत पर डीएम ने जांच कराई तो पता चला कि वह स्टांप की दलाली भी करता है। डीएम ने तत्काल टाइपिस्ट को कलक्ट्रेट परिसर से भगाते हुए दोबारा दिखाई नहीं देने की चेतावनी देकर छोड़ दिया।

एडीएम वित्त को करें शिकायत
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने कहा, सदर समेत कई तहसीलों में भी स्टांप को अधिक मूल्य पर बेचने की शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने इस संबंध में लोगों से लिखित शिकायत एडीएम वित्त कार्यालय में करने के लिए कहा। डीएम ने कहा-स्टांप की कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई होगी।

आगरा: खीर-पूड़ी खिला 26 लोगों को बेहोश कर जेवरात और रुपये ले गए, ग्राहक बनकर आए दो बदमाश
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed