{"_id":"6396383670714a3eaa59bd26","slug":"agra-dehat-agra-dehat-news-agr5565615137","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra Crime: भाई को अगवा कर ले जा रहे अपहरणकर्ताओं से भिड़ गईं बहनें, कुल्हाड़ी के वार के आगे भी न टूटा हौसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Crime: भाई को अगवा कर ले जा रहे अपहरणकर्ताओं से भिड़ गईं बहनें, कुल्हाड़ी के वार के आगे भी न टूटा हौसला
Mon, 12 Dec 2022 08:00 AM IST
आगरा ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2022 08:00 AM IST
सार
परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को घेरने के लिए नाकेबंदी कर ली। तीन घंटे की तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
घायल बहन व भाई मयंक का फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना एत्मादपुर में रुपयों के लेनदेन में आरोपी बच्चे का अपहरण कर ले गए। बचाने आई बहनों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। पुलिस ने 3 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बच्चा ठीक है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला रुपयों के लेनदेन का बताया जा रहा है।
एत्मादपुर थाना क्षेत्र के गांव नगला नत्थू निवासी वीरेंद्र सिंह बघेल छलेसर चौराहे पर साइकिल की दुकान किए हैं। रविवार की शाम पांच बजे नगला नत्थू निवासी बॉबी व इनका बेटा सौरभ वीरेंद्र के नौ वर्षीय बेटे मयंक को घर के बाहर खेलते समय उठा कर ले जाने लगे। मयंक की 16 वर्षीय बहन ट्विंकल और 12 वर्षीय नेहा उसे बचाने पहुंच गईं। बॉबी ने ट्विंकल और नेहा पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। ट्विंकल के हाथ में गंभीर चोट आई है। उसे ग्रामीण उपचार के लिए ले गए।
ये भी पढ़ें - पत्नी को देखा आपत्तिजनक हाल में: प्रेमी के साथ पकड़ी गई महिला, धमकी मिलने के बाद पति ने उठाया खौफनाक कदम