फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Cricketer Pankaj Yadav's selected in UP Ranji team

क्रिकेटर पंकज यादव का यूपी रणजी टीम में चयन, परिवार में खुशी का माहौल

Sat, 10 Nov 2018 02:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 10 Nov 2018 02:47 PM IST
विज्ञापन
Agra Cricketer Pankaj Yadav's selected in UP Ranji team
क्रिकेटर पंकज यादव
आगरा जिले के पंकज यादव ने उत्तर प्रदेश की रणजी टीम में जगह बनाई है। पिछले साल प्रदेश की अंडर-23 टीम का हिस्सा थे। राजस्थान के खिलाफ एक मैच भी खेला था। यूपी रणजी टीम का अगला मैच 12 नवंबर को भुवनेश्वर में उड़ीसा की टीम से है। 
विज्ञापन


पंकज यादव के इस मैच में खेलने की संभावना भी है। शिवम मावी और अंकित राजपूत के इंडिया ए टीम में चयनित होने के बाद यूपी की टीम में उन्हें जगह मिली है। पंकज दाहिने हाथ के मध्यम तेज गति के गेंदबाज हैं।
विज्ञापन


पंकज यादव कुआं खेड़ा के पास स्थित मदरा गांव के रहने वाले हैं। पिता राजवीर सिंह किसान हैं और दूध का व्यवसाय भी करते हैं। उनके तीन भाई हैं। एक बड़ा और एक छोटा भाई फौज में है, एक बड़े भाई प्राइवेट स्कूल में शिक्षक हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दो बार कर चुके थे रणजी कैंप

पंकज यादव 11 वर्षों से स्प्रिंगडेल एकेडमी में अभ्यास कर रहे हैं। कोच परवेंद्र यादव के मुताबिक, पंकज यादव यूपी 23 टीम में चयनित होने से पहले दो बार यूपी रणजी कैंप कर चुके थे। उनकी मेहनत रंग लाई।

परवेंद्र यादव, स्प्रिंग डेल एकेडमी के निदेशक रविकांत भल्ला, सुरेश महाजन ने यूपी रणजी टीम में चयनित होने पर खुशी व्यक्त की है। परिवार में भी खुशी का माहौल है। सभी का कहना है कि पंकज ने परिवार को दिवाली का अच्छा तोहफा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed