फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Cracks Down on Fertiliser Black Marketing, Deploys Nodal Officers and Police at Cooperative Societies

खाद की कालाबाजारी रोकने की मजबूत रणनीति:  हर समिति पर नोडल अधिकारी और पुलिस तैनात; शिकायत के लिए नंबर हुआ जारी

Sat, 24 Oct 2026 10:37 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 24 Oct 2026 10:37 AM IST
सार

आगरा में खाद वितरण में कालाबाजारी और अनियमितताओं को रोकने के लिए प्रशासन ने प्रत्येक सक्रिय सहकारी समिति पर नोडल अधिकारी नियुक्त करने और पुलिस तैनात करने की व्यवस्था की है। किसानों की शिकायतों के लिए 8881508310 नंबर जारी किया गया है, जिस पर सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।
 

विज्ञापन
Agra Cracks Down on Fertiliser Black Marketing, Deploys Nodal Officers and Police at Cooperative Societies
खाद

विस्तार

जिले में खाद वितरण में कालाबाजारी और अनियमितताओं पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है। अब समिति सचिव मनमानी नहीं कर सकेंगे। किसानों की सहायता के लिए एक कंट्रोल रूम का नंबर भी जारी किया गया है।
विज्ञापन


जिले की 100 सहकारी समितियों में से 96 सक्रिय हैं। सहकारिता विभाग उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता का दावा कर रहा है। इसके बावजूद किसानों को खाद नहीं मिल पा रहा है। किसान निर्धारित मूल्य से अधिक पर बिक्री की शिकायतें कर रहे हैं। वितरण में अनियमितता और खाद न मिलने की शिकायतें भी आम हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए प्रशासन ने कदम उठाए हैं।
विज्ञापन


प्रत्येक समिति पर एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इनमें ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम विकास अधिकारी और अन्य विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी शामिल हैं। नोडल अधिकारी खाद वितरण के समय हर समिति पर मौजूद रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस भी तैनात रहेगी। सहकारिता एआर सतीश कुमार ने बताया कि नोडल अधिकारी जिम्मेदार होंगे। अनियमितता या लापरवाही होने पर उन पर कार्रवाई होगी। पुलिस आयुक्त को भी पुलिसकर्मी तैनात करने के लिए पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहकारिता एआर ने बताया कि सहकारी समिति कुकथला और अभैंदोपुरा के सचिव निलंबित हैं। इस कारण 4 अक्तूवर से खाद बिक्री नहीं हो सकी है। किसानों के हित में नए सचिव की तैनाती तक अछनेरा इफको बाजार से उर्वरक वितरण की व्यवस्था की गई है। किसानों की सहायता और शिकायत के लिए कंट्रोल रूम नंबर 8881508310 जारी हुआ है। इस पर सुबह 9 से शाम 6 बजे तक शिकायतें दर्ज होंगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed