फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Court Rejects Bail Plea of Man Accused of Religious Conversion Through Alleged Inducements

यूपी: आगरा में लालच देकर धर्मांतरण कराने के आरोपी को झटका, अदालत ने खारिज की जमानत अर्जी

Sat, 24 Oct 2026 12:13 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 24 Oct 2026 12:13 PM IST
सार

आगरा की अदालत ने बीमारी दूर करने और रुपये देने का लालच देकर धर्मांतरण कराने के आरोप में जयपुर निवासी विनीत बेदी की जमानत अर्जी खारिज कर दी। अदालत ने आरोपों की गंभीरता, केस डायरी में दर्ज बयानों और जारी विवेचना को अहम आधार माना।
 

विज्ञापन
Agra Court Rejects Bail Plea of Man Accused of Religious Conversion Through Alleged Inducements
court new - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एडीजे-1 पुष्कर उपाध्याय ने बीमारी दूर करने और रुपये मिलने का लालच देकर लोगों का धर्मांतरण कराने के मामले में जयपुर के राज विहार कॉलोनी निवासी विनीत बेदी की जमानत अर्जी खारिज करने के आदेश दिए। अदालत ने केस डायरी में दर्ज बयानों और बरामदगी का हवाला देते हुए कहा कि आरोप गंभीर प्रकृति के हैं।
विज्ञापन


अदालत ने कहा कि विवेचना जारी है और अभी साक्ष्य संकलित किया जाना शेष है। अभियुक्त के दूसरे प्रदेश का निवासी होने के कारण उसके फरार होने की आशंका से भी इन्कार नहीं किया जा सकता। थाना सैंया थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार रौनक ठाकुर ने 23 सितंबर को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गांव जोधापुरा में प्रताप कुशवाह के घर पर जन्मदिन के बहाने महिलाओं और पुरुषों को बुलाकर ईसाई धर्म का प्रचार किया जा रहा था। आरोपी लोगों को रुपये देने और बीमारी दूर करने का लालच देकर उनका धर्म परिवर्तन करा देते हैं।
विज्ञापन


विनीत बेदी, बंटू और मुखराज ने एक वर्ष पहले प्रताप की मां चंद्रवती का भी धर्म परिवर्तन कराया था। इस मामले में अदालत ने केस डायरी में दर्ज चंद्रवती के बयान का उल्लेख किया। चंद्रवती ने एक वर्ष पहले ईसाई धर्म अपना लिया था। 23 सितंबर को उसके नाती के जन्मदिन पर गांव के लोग और रिश्तेदार घर आए थे। इस दौरान विनीत बेदी और बंटू लोगों को ईसाई धर्म की अच्छाइयों और उससे मिलने वाले लाभ के बारे में बता रहे थे। इन्हीं लोगों ने उसे ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया था और धर्म परिवर्तन करने पर रुपये मिलने तथा बीमारी दूर होने की बात समझाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed