फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra CM Yogi Adityanath and JP nadda Visit Today Latest News: BJP Meeting In Agra

आगरा में चिकित्सक सम्मेलन: जेपी नड्डा ने कहा-लोगों की राय से तैयार हुई हेल्थ पॉलिसी, चिकित्सक का काम महत्वपूर्ण

Mon, 09 Aug 2021 12:20 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 09 Aug 2021 12:20 AM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि 2017 में 50 लाख लोगों से हेल्थ पॉलिसी को लेकर मशवरे मांगे गए थे। 50000 लोगों ने अपनी राय रखी है और उसके आधार पर ही देश की हेल्थ पॉलिसी तैयार हुई।

विज्ञापन
Agra CM Yogi Adityanath and JP nadda Visit Today Latest News: BJP Meeting In Agra
बैठक में सीएम योगी, जेपी नड्डा व अन्य पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आगरा दौरे पर हैं। नड्डा ने फतेहाबाद रोड स्थित होटल ताज विलास भाजपा ब्रज क्षेत्र की बैठक ली। इसमें 19 जिलों के पदाधिकारी शामिल हुए। जेपी नड्डा ने सबसे पहले पदाधिकारियों से संवाद किया। इसके बाद ब्रज क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के कामों की समीक्षा की। इसके बाद चिकित्सक सम्मेलन में भाग लिया।

विज्ञापन


जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी लखनऊ से सुबह करीब 11 बजे आगरा के खेरिया हवाई अड्डे पर पहुंचे। यहां से गाड़ी से होटल ताज विलास रवाना हुए। रास्ते में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने नड्डा और योगी का खेरिया मोड़ चौराहे पर स्वागत किया। इस दौरान ढोल नगाड़े बजाए गए। साथ ही उनके काफिले पर फूलों की वर्षा की गई। 
विज्ञापन


होटल ताज विलास में हो रही ब्रज क्षेत्र की बैठक का शुभारंभ जेपी नड्डा और सीएम योगी ने भारत माता की तस्वीर के समक्ष दीप जलाकर किया। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीश माहेश्वरी, सांसद व किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर व ब्रज क्षेत्र से 38 से अधिक पदाधिकारी व आगरा, मथुरा समेत कई जिलों के भाजपा अध्यक्ष बैठक में शामिल हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सक सम्मेलन में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा हम आम लोगों की राय से हैल्थ पॉलिसी तैयार होगी। चिकित्सक का काम महत्वपूर्ण है। देश के दो लाख गांव में चार-चार भाजपा कार्यकर्ताओं को बतौर हेल्थ वॉलिंटियर्स खड़ा करेंगे। वर्ष 2017 में 50 लाख लोगों से हेल्थ पॉलिसी को लेकर मशवरे मांगे गए थे। 50,000 लोगों ने अपनी राय रखी है और उसके आधार पर ही देश की हेल्थ पॉलिसी तैयार हुई।

देश में हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर स्थापित किए जा रहे हैं। 45 साल से अधिक उम्र के लोगों के यहां विभिन्न तरह के टेस्ट किए जाएंगे। 1960 में जवाहर लाल नेहरू ने एम्स की स्थापना की थी। कांग्रेस ने मेडिकल सुविधाओं को लेकर ध्यान नहीं दिया। 2004 की अटल बिहारी सरकार ने तमाम क्षेत्रों में एम्स खोले। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार इस दिशा में काम कर रहे हैं। साल 2014 में 385 मेडिकल कॉलेज थे और 2020 में बढ़कर 532 हो गए। देश के 50 करोड़ लोगों को 5 लाख का हेल्थ कवर भाजपा सरकार ने दिया। इस योजना में अब तक 23 हजार करोड रुपए खर्च हो चुके हैं।

प्रशासन ने चमकाया वीआईपी रूट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आगरा में शाम तक रहेंगे। पुलिस प्रशासन के अधिकारी रातभर तैयारियां में जुटे रहे। उनके आने से पहले सरकारी विभागों ने महज 24 घंटे के अंदर 13 किमी का वह वीआईपी रूट चमका दिया, जहां से वह गुजरे। 

खेरिया हवाई अड्डे से लेकर फतेहाबाद रोड स्थित एसएनजे गोल्ड कन्वेंशन सेंटर के बीच के 13 किमी लंबे वीआईपी रोड पर दिन-रात सफाई कर्मचारी जुटे रहे। एक इंच का गड्ढा भी इस सड़क पर नहीं रहने दिया गया। पीडब्ल्यूडी, एडीए, नगर निगम समेत विभागों ने वीआईपी रूट की खामियों को दूर किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed