{"_id":"5a93dbb94f1c1b3c718b7124","slug":"agra-businessman-found-red-handed-with-girl-friend","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"माशूका के साथ रंगरलियां मनाने होटल में पहुंचा चांदी कारोबारी, पत्नी ने यूं फेर दिया अरमानों पर पानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माशूका के साथ रंगरलियां मनाने होटल में पहुंचा चांदी कारोबारी, पत्नी ने यूं फेर दिया अरमानों पर पानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 26 Feb 2018 03:34 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : Getty Images
आगरा में कमला नगर क्षेत्र के रहने वाले चांदी कारोबारी को रविवार दोपहर करीब तीन बजे फाइव स्टार होटल क्रिस्टल सरोवर में रंगरलिया मनाते हुए उसके साले ने पकड़ लिया।
वह अपनी प्रेमिका को लेकर पहुंचा था। पत्नी को शक हो गया था। उसने भाई को पीछे भेज दिया था। जैसे ही कारोबारी और प्रेमिका होटल के कमरे में दाखिल हुए, वैसे ही थोड़ी देर में पकड़ लिए गए।
चांदी कारोबारी की शादी सदर क्षेत्र की महिला से तीन साल पहले हुई है। उसकी प्रेमिका कमला नगर क्षेत्र की ही है। होली मनाने के लिए हाल ही में मायके आई है। पिछले तीन दिनों से कारोबारी के घर के पास से होकर गुजर रही थी। कारोबारी भी उसे इशारे कर रहा था। कारोबारी की पत्नी को शक हो गया था।

Trending Videos
दोस्त ने खबर दी
रविवार दोपहर को जैसे ही वह घर से निकला, उसकी पत्नी ने भाई को फोन कर दिया। भाई ने दोस्त को पीछे लगा दिया। दोस्त ने खबर दी कि दोनों फतेहाबाद रोड स्थित फाइल स्टार होटल क्रिस्टल सरोवर में पहुंचे हैं। थोड़ी देर में भाई भी पहुंच गया। उसने पुलिस को बुला लिया।
वहां हंगामा खड़ा हो गया। महिला को महिला थाना भेजा गया। वहां से उसके परिवारीजन उसे अपने साथ ले गए। कारोबारी को ताजगंज थाना ले जाया गया लेकिन उसकी पत्नी की ओर से तहरीर न आने के चलते उसे भी थोड़ी देर बाद छोड़ दिया गया।
उधर, होटल के जनरल मैनेजर विवेक कुमार का कहना है कि युवक ने मेक माई ट्रिप से कमरा बुक कराया था। युवक-युवती होटल में आए थे लेकिन चेक इन करने से पहले ही परिवारीजन आ गए। उनमें झगड़ा होने लगा तो हमने फोन करके पुलिस को बुला लिया और उन्हें पुलिस के हवाले का दिया।