फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Burglary Spree: Locked Houses Targeted Thieves Flee with Jewelry

सर्दियों में रहें सावधान: रात के अंधेरे में बंद घरों को निशाना बना रहे चोर, आगरा में हुईं दो वारदातें

Fri, 21 Nov 2025 09:37 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 21 Nov 2025 09:37 AM IST
सार

आगरा में सर्द और अंधेरी रात में चोर बंद घरों को निशाना बना रहे हैं। दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरों ने दो घरों के ताले तोड़कर लाखों के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर लिया। 

विज्ञापन
Agra Burglary Spree: Locked Houses Targeted Thieves Flee with Jewelry
सीसीटीवी में चोर

विस्तार

शहर में बंद घरों को चोर निशाना बना रहे है। लोगों के घर से बाहर जाने के बाद बेखौफ होकर घरों में ताला तोड़कर घुसते हैं। नकदी, जेवर और वाहनों तक को ले जाते हैं। हाल ही में थाना न्यू आगरा और जगदीशपुरा क्षेत्र में चोरी की वारदात सामने आई हैं।
विज्ञापन


थाना जगदीशपुरा में आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर पांच निवासी मयंक पचौरी ने चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि वह 16 नवंबर को सुबह पत्नी के साथ किशनगढ़ गए थे। 17 नवंबर की सुबह उनके घर काम करने वाली महिला ने फोन करके बताया कि आपके घर के ताले टूटे पड़े हैं। वह तुरंत आगरा के लिए वापस चल दिए। शाम को घर पहुंच कर देखा तो ताले टूटे हुए थे। अलमारियों में रखा सामान बिखरा पड़ा था। लाखों रुपये के जेवर और करीब 43 हजार रुपये नकदी गायब थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  भाभी ने उजाड़ दी दुनिया: कमरे में बुलाकर काटा था देवर का प्राइवेट पार्ट, एम्स में हुआ ऑपरेशन; अब ऐसी है हालत
विज्ञापन
विज्ञापन



दूसरा मामला न्यू आगरा थाना क्षेत्र की दयालबाग स्थित जयराम बाग काॅलोनी का है। निवासी काजल वर्मा ने चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई, जिसमें पुलिस को बताया कि वह घर पर नहीं थी। 17 नवंबर की रात में चोरों ने घर में ताले तोड़ दिए। वह घर के अंदर से लाखों रुपये के सोने चांदी के गहने ले गए। इसके साथ ही वह एक्टिवा स्कूटर भी उठा ले गए। डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने कहा कि दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखकर चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed