{"_id":"612644ba7de4bf00950f39dd","slug":"agra-become-hot-city-of-up-weather-forecast-of-next-four-days-august","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्म शहरों में नंबर एक आगरा : जन्माष्टमी तक रहेगा यही हाल, तेज धूप ने किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्म शहरों में नंबर एक आगरा : जन्माष्टमी तक रहेगा यही हाल, तेज धूप ने किया बेहाल
Thu, 26 Aug 2021 12:02 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 26 Aug 2021 12:02 AM IST
सार
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। जन्माष्टमी से पहले तक मौसम के तेवर गर्म बने रहेंगे। दिन में पारा सामान्य से तीन से चार डिग्री ऊपर ही रहेगा। जन्माष्टमी पर बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
ताजमहल पर तेज धूप से बचने के लिए छाता लगाए पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बुधवार को फिर से आगरा प्रदेश के सबसे गर्म शहरों में नंबर एक पर आ गया। मंगलवार को भी आगरा प्रदेश में सबसे गर्म शहर था, जो बुधवार को भी बरकरार रहा। दिन भर तेज धूप और गर्मी बनी रही। मौसम विभाग के मुताबिक जन्माष्टमी तक मौसम के तेवर ऐसे ही गर्म बने रहेंगे।
विज्ञापन
बुधवार को आगरा में अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है, जबकि न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री रहा जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा। दिन और रात के तापमान में यह बढ़ोत्तरी लोगों को परेशान कर रही है।
विज्ञापन
पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत मध्य उत्तर प्रदेश के शहरों में तापमान सामान्य है, जबकि आगरा, अलीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शहरों में यह सामान्य से ऊपर चल रहा है। शाम को बादलों की लुकाछिपी और हवाएं चलीं, लेकिन इससे गर्मी से बेहाल लोगों को राहत नहीं मिल पाई। ताजमहल समेत स्मारकों पर दिन भर पत्थर दहका तो पर्यटक पेड़ की छांव तलाशते नजर आए।
विज्ञापन
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। जन्माष्टमी से पहले तक मौसम के तेवर गर्म बने रहेंगे। दिन में पारा सामान्य से तीन से चार डिग्री ऊपर ही रहेगा। जन्माष्टमी पर बारिश के आसार हैं।
शहर अधिकतम न्यूनतम
आगरा 36.6 28.4
लखीमपुर खीरी 35.7 25.4
अलीगढ़ 35.4 25.6
मेरठ 35.4 24.8
लखनऊ 34.4 25.6
शराब पीने से मौतों का मामला: आखिरी बार पिता का चेहरा भी नहीं देख सका दीपक, पुलिस ने रात में कराया अंतिम संस्कार