{"_id":"6aa70c5d38cebd419605a185","slug":"agra-based-national-level-athlete-killed-two-teammates-injured-in-collision-with-a-trailer-truck-agra-news-c-364-1-ag11019-134169-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ट्रेलर की टक्कर से आगरा के राष्ट्रीय खिलाड़ी की मौत, दो साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ट्रेलर की टक्कर से आगरा के राष्ट्रीय खिलाड़ी की मौत, दो साथी घायल
Mon, 14 Sep 2026 02:19 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 14 Sep 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
देव कुमार कौशिक
- धौलपुर में चंबल पुल के पास हुआ हादसा, एक ही बाइक से ग्वालियर घूमने जा रहे थे तीन दोस्त, आगरा के खिलाड़ियों मेें शोक की लहर
धौलपुर/आगरा। आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर रविवार शाम एक सडक हादसे में आगरा के राष्ट्रीय टारगेट बॉल खिलाड़ी देव कुमार कौशिक (20) की मौत हो गई। दो साथी घायल हैं। तीनों बाइक से धौलपुर होते हुए ग्वालियर जा रहे थे।
धौलपुर पुलिस ने बताया कि आगरा के मोती कटरा निवासी देव कुमार कौशिक अपने दो अन्य दोस्तों के साथ रविवार सुबह आगरा से बाइक पर सरमथुरा इलाके में स्थित दमोह झरने पर घूमने आए थे। सरमथुरा में घूमने के बाद तीनों युवक बाइक से धौलपुर से ग्वालियर की ओर जा रहे थे। रास्ते में चंबल पुल के पास तीनों चंबल नदी देखने के लिए रुके। इसी दौरान एक डिवाइडर के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में देव कुमार कौशिक की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार 18 वर्षीय कृष्णा और 23 वर्षीय कान्हा घायल हैं। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।
छोले भटूरे की ठेल लगा पिता ने बनाया था खिलाड़ी
एमडी जैन इंटर कॉलेज में 12वीं के छात्र देव कुमार कौशिक टारगेट बाॅल के राष्ट्रीय स्तर के और हैंडबॉल के राज्य स्तर के खिलाड़ी थे। इसी वर्ष अगस्त माह में वाराणसी में आयोजित 70वीं माध्यमिक हैंडबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करके लौटे थे। पिता मोहन कुमार कौशिक प्रतापपुरा पर छोले भटूरे की ठेल लगाते हैं। माता राधा गृहिणी हैं। कॉलेज के शिक्षक रीनेश मित्तल ने बताया कि देव एक होनहार खिलाड़ी थे। उनके असमय चले जाने से पूरे विद्यालय में शोक है। एमडी जैन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार जैन, प्रबंधक अखिल कुमार बरोल्या, विमलेश कुमार जैन, रूपेश कुमार जैन, मनोज कुमार जैन, राकेश कुमार जैन, प्रधानाचार्य डॉक्टर संजय गर्ग सहित समस्त शिक्षकों ने दुख प्रकट किया है। डॉ. जितेंद्र कुमार जैन ने भी श्रद्धांजलि दी है।