{"_id":"6ae04eebbb76ebf3460f1384","slug":"agra-assault-case-man-loses-one-testicle-after-alleged-brutal-attack-over-scooter-parking-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो भाइयों की बेरहमी से पिटाई: गुप्तांग पर किए कई वार, एक की हालत बिगड़ी; ऑपरेशन से बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो भाइयों की बेरहमी से पिटाई: गुप्तांग पर किए कई वार, एक की हालत बिगड़ी; ऑपरेशन से बची जान
Tue, 27 Oct 2026 12:42 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 27 Oct 2026 12:42 PM IST
सार
आगरा के बोदला चौराहे पर स्कूटी हटाने को लेकर हुए विवाद में दो भाइयों के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई। हमले में रमजानी गंभीर रूप से घायल हो गए और ऑपरेशन के दौरान उनका एक वृषण निकालना पड़ा।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के बोदला चौराहे पर स्कूटी हटाने के विवाद में फल विक्रेता और उसके साथियों ने दो भाइयों को बेरहमी से पीट दिया। इस हमले में एक भाई का वृषण फट गया, जिसे डॉक्टरों को ऑपरेशन कर निकालना पड़ा। पीड़ित एसएन अस्पताल में भर्ती है। उधर, पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि पुलिस चौकी में दबाव बनाकर जबरन समझौता करा दिया गया।
जगदीशपुरा के बालाजीपुरम निवासी सोहिल ने बताया कि 20 अक्तूबर की सुबह करीब 10 बजे वह अपने भाई रमजानी के साथ अछनेरा काम पर जा रहे थे। बोदला चौराहे पर राहुल गारमेंट्स के नीचे हरीश फल वाले की दुकान के सामने वह मजदूरों का इंतजार करने लगे। इसी बीच स्कूटी हटाने के लिए हरीश और उसके छह-सात साथियों से विवाद हो गया।
आरोप लगाया कि इस पर हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए डंडों से पीटना शुरू कर दिया। दोनों भाइयों को दुकान के पास खाली जगह पर घसीटकर पीटा गया। सिर, कमर और नाजुक अंगों पर वार किए गए। पीड़ित भाइयों का आरोप है कि पुलिस चौकी पर भी उन्हें धमकाकर जबरन समझौते पर हस्ताक्षर करा लिए गए। रमजानी की हालत बिगड़ने पर उन्हें एसएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। 21 अक्तूबर को ऑपरेशन कर उनका एक वृषण निकालना पड़ा। एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने घायल का मेडिकल करवाया है। प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।