फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra advice to implement the odd even traffic system

बस इस बात की है देर, आगरा में भी लागू हो जाएगा ऑड-ईवन ट्रैफिक सिस्टम

Tue, 13 Feb 2018 05:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 13 Feb 2018 05:26 PM IST
विज्ञापन
agra advice to implement the odd even traffic system
demo pic - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली की तर्ज पर ताज ट्रिपेजियम जोन (टीटीजेड) में भी ऑड-ईवन पद्धति पर ट्रैफिक सिस्टम लागू हो सकता है। बढ़ते वायु प्रदूषण की रोकथाम को देखते हुए उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) ने टीटीजेड कमेटी को यह सुझाव दिया है। 
विज्ञापन


वाहनों से निकलने वाले धुएं की वजह से होने वाले वायु प्रदूषण को कम करने के लिए और भी सुझाव दिए गए हैं। ताजमहल सहित टीटीजेड में अगले 100-200 साल के लिए प्रदूषण नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने को लेकर पिछले दिनों टीटीजेड कमेटी की बैठक हुई थी। 
विज्ञापन


इसी में यूपीपीसीबी ने टीटीजेड में ऑड-ईवन फार्मूला लागू करने का सुझाव दिया था। कमेटी इस सुझाव पर मंथन कर रही है। यदि इस सुझाव पर मुहर लग जाती है तो टीटीजेड में ऑड-ईवन नंबरों के हिसाब से वाहनों के चलने के दिन तय हो सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हो सकता है कि टीटीजेड में लागू करने से पहले इसका प्रयोग आगरा से ही शुरू हो। दरअसल, वायु प्रदूषण पर लगाम नहीं लग पा रही है। तमाम कोशिशों के बावजूद हवा दूषित होती जा रही है। इसका प्रभाव संगमरमरी ताजमहल पर पड़ रहा है। इसके संरक्षण के लिए ही यह सारी कवायद की जा रही हैं। 

ये भी दिए सुझाव

-टीटीजेड में भारी वाहनों का आवागमन शहर में वर्जित रखा जाए तथा भारी वाहनों को भी सीएनजी/गैस आधारित किया जाए।
-छोटे वाहनों को पूरी तरह से एलपीजी/सीएनजी/नेचुरल गैस/बैटरी आधारित किया जाए।
-ट्रैफिक का नियंत्रण इस प्रकार किया जाए कि टीटीजेड में कहीं भी जाम की स्थिति न बने। 
-फुटपाथ भी पक्के किए जाएं। 

जल प्रदूषण के भी संबंध में प्रस्ताव
-टीटीजेड में शहरी सीवेज/ड्रेनेज सिस्टम के माध्यम से निस्तारित सीवरेज शुद्धिकरण किए जाने के लिए समुचित क्षमता वाले एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) स्थापित किए जाएं।
-टीटीजेड में नगरीय अपशिष्ट का निस्तारण वैज्ञानिक पद्धति पर किया जाए।
-कहीं भी पानी का ठहराव न हो। 

वर्ष    पीएम 10 (धूल के कण)
2007    167
2008    167
2009    157
2010    167
2011    149
2012    178
2013    153
2014    152
2015    166
2016    168
2017    168
नोट: पीएम 10 के आंकड़े माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed