फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra accident Bus overturned uncontrollably on Jaipur highway

Agra News: जयपुर हाईवे पर डबल डेकर बस पलटी, तीन की मौत, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Sun, 29 May 2022 09:15 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 29 May 2022 09:15 PM IST
सार

गोपालगंज बिहार के पीयूष कुमार कुशवाह जो अपने परिवारीजनों के साथ भीलवाड़ा से गोपालगंज जा रहे थे, उन्होने बताया कि दुर्घटना से आधा घंटे पहले चालक परिचालकों ने एक स्थान पर बस रोक कर शराब की बोतलें खरीदी थीं और शराब का सेवन भी किया था। उसके कुछ देर बाद ही दुर्घटना घट गई। 

विज्ञापन
Agra accident Bus overturned uncontrollably on Jaipur highway
Bus accident in agra - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रविवार लगभग साढे पांच बजे आगरा जयपुर हाइवे पर ग्राम कराही के निकट जयपुर से गोरखपुर, पटना, मोतीहारी जा रही पनवार ट्रैवल्स की बस डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। बस पलटते ही मौके पर मची चीखपुकार सुनकर ग्रामीण एकत्र हो गए और आनन-फानन में उसमें से घायलों को बाहर निकाला। घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। दुर्घटना में महिला व पुरुष समेत एक मासूम बालिका की मृत्यु हो गई, वहीं दर्जनभर से अधिक सवारियां घायल हो गई। 
विज्ञापन

    
मिली जानकारी अनुसार पनवार ट्रैवल्स की बस आर जे 27 पीबी 1836 जयपुर सिंधी कैम्प से गोरखपुर, पटना, मोतीहार बिहार के लिए सवारियां भरकर दो बजे रवाना हुई। हाइवे पर लगभग साढे पांच बजे कराही के निकट बस अनयंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। मौके पर चीखपुकार मच गई। इसी दरम्यान मौके से चालक व परिचालक फरार हो गए। 
विज्ञापन


दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर सैकड़ों ग्रामीण एकत्र हो गए और बस में घुसकर घायल सवारियों को बाहर निकाला। घटना की सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और कई एम्बुलेंस भी पहुंच गई। घायलों को सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र भेजा गया जहां से सभी घायलों को प्राथमिक उपचार देकर आगरा एसएन हॉस्पिटल रैफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

    
गोपालगंज बिहार के पीयूष कुमार कुशवाह जो अपने परिवारीजनों के साथ भीलवाड़ा से गोपालगंज जा रहे थे, उन्होने बताया कि दुर्घटना से आधा घंटे पहले चालक परिचालकों ने एक स्थान पर बस रोक कर शराब की बोतलें खरीदी थीं और शराब का सेवन भी किया था। उसके कुछ देर बाद ही दुर्घटना घट गई। 

दुर्घटना में मृत
सुनीता 40 वर्ष निवासी संतकबीर नगर 
रमेशचन्द निवासी राजस्थान
रियांशी एक वर्ष पुत्री लालबहादुर, गोपालगंज, बिहार।

दुर्घटना में घायल
हेमंत कुमार गुप्ता पुत्र महेन्द्र प्रसाद निवासी नेपाल, सरोज पत्नी मनोज सिंह निवासी जयपुर, ज्योति पुत्री मनोज सिंह निवासी जयपुर, निखिल पुत्र विनोद सिंह निवासी जयपुर, प्रेम पुत्र लालबाबू निवासी गोपालगंज बिहार, अमर सिंह पुत्र पशुपति शर्मा छपरा बिहार, एमडी सिंकदर छपरा बिहार, सुनती देवी पत्नी धर्मेन्द्र सुकराह बिहार, मिथलेश पुत्र लालबहादुर निवासी गोपागंज बिहार, रमिता पत्नी मिथलेश निवासी गोपालगंज बिहार, पीयूष कुमार कुशवाह पुत्र अर्जुन कुमार निवासी गोपालगंज बिहार, रवि शर्मा पुत्र राजेन्द्र प्रसाद शर्मा निवासी जयपुर, अरमान पुत्र छोटू जयपुर, प्रीती व ज्योति पुत्री सत्यप्रकाश निवासी संतकबीर नगर व अन्य।


पुलिस द्वारा पलटी हुई बस को एनएचएआई के क्रेन व जेसीबी मशीन के सहयोग से लगभग दो घंटे सीधा कर पाए। वहीं दुर्घटनाग्रस्त होने से हाइवे पर एक लेन बंद रही। वहीं बस सवारियों का सामान बिखरा रहा। सवारियां अपने सामान के लिए परेशान रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed