{"_id":"6400cb64bc66837aa40bc22a","slug":"agent-himself-withdrew-rs-15-79-lakh-from-the-account-case-was-registered-in-sikandra-agra-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्याज कम कराने का दिया झांसा: एजेंट ने ही खाते से निकाले 15.79 लाख रुपये, दर्ज हुआ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्याज कम कराने का दिया झांसा: एजेंट ने ही खाते से निकाले 15.79 लाख रुपये, दर्ज हुआ मुकदमा
Thu, 02 Mar 2023 09:44 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 02 Mar 2023 09:44 PM IST
सार
पर्सनल लोन की ब्याज कम कराने का झांसा दिया। इसके बाद खाली चेक को भरकर रकम निकाल ली।
विज्ञापन
थाना सिकंदरा आगरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना सिकंदरा में एक निजी बैंक के एजेंट सहित दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें आरोप लगाया गया है कि एजेंट ने पर्सनल लोन की ब्याज कम कराने का झांसा देकर दस्तावेज और चेक ले लिए। इसके बाद खाते में 15.79 लाख रुपये जमा करने के बाद चेक को भरकर निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस विवेचना कर रही है।
जगत नगर, भोगांव मैनपुरी निवासी श्याम सिंह सत्यार्थी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने एचडीएफसी बैंक की भावना प्लाजा शाखा से पर्सनल लोन लिया था। चार साल से लोन चल रहा था। एक महीने पहले शाखा के एजेंट आबिद खान से मुलाकात हुई। उसका असली नाम सरताज अली है। वह पीपलखेड़ा, गोपालगढ़, राजस्थान का रहने वाला है। उसने बताया कि लोन पर ब्याज ज्यादा लग रहा है, जबकि बैंक ने ब्याज दर कम कर दी हैं। 50 हजार का टाप अप कराने पर ईएमआई कम हो जाएगी। इस पर वो राजी हो गए।
श्याम सिंह का कहना है कि एजेंट ने सिकंदरा क्षेत्र में मुलाकात की। उसने कागजात ले लिए। चार खाली चेक पर हस्ताक्षर कराकर ले गया। बाद में उन्हें पता चला कि उनके मैनपुरी के भौगांव स्थित आर्यावर्त ग्रामीण बैंक के खाते में 15.79 लाख रुपये आए हैं। इस पर एजेंट और उसके वरिष्ठ साथी सागर से बात की। सागर सुनिधि फिनसर्व प्राइवेट लिमिटेड, केके नगर में कार्यरत है। उन्होंने बताया कि यह रकम लिमिट के रूप में आई है।
विज्ञापन
कुछ समय बाद खाते से ट्रांसफर हो जाएगी। मगर, बाद में पूर्व में दिए गए चेक से यह रकम खाते से निकाल ली गई। अब एजेंट काॅल रिसीव नहीं कर रहा है। थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही का कहना है कि साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। विवेचना के बाद कार्रवाई की जाएगी।