फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   After worship-havan, after offering a girl's banquet, blessings sought from the mother

पूजन-हवन के बाद कन्या भोज कराकर माता से मांगा आशीष

Fri, 15 Oct 2021 01:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
After worship-havan, after offering a girl's banquet, blessings sought from the mother
नवरात्र के अंतिम दिन पूजे गए कन्या लांगुर, उमड़ी भीड़ - फोटो : Agra Dehat
बाह। पूजा, हवन और कन्या भोज के साथ बृहस्पतिवार को नवरात्र का समापन हो गया। आखिरी दिन भक्तों ने माता के नौवें स्वरूप सिद्धिदात्री की पूजा की। बाह, जरार, बिजौली, कचौरा घाट, जैतपुर, बटेश्वर के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

गढ़ा पचौरी में बड़ी माता के मंदिर, जुलाहपुरी में पथवारी माता, गली जोरावर के मां सिद्धेश्वरी मंदिर, टीचर्स कॉलोनी, गली गोपाल जी, बिजौली के मंशा देवी मंदिर में मइया के जयकारे गूंजते रहे। मंदिरों में भोर से ही पूजा अर्चना का क्रम शुरू हो गया था।
विज्ञापन

विभिन्न स्थानों पर भंडारे हुए तो घरों में श्रद्धालुओं ने कन्या भोज कराया और प्रसाद वितरण किया गया। अशोक नगर में प्रसाद वितरित किया गया, जिसमें आकाश दुबे, नरेंद्र गुर्जर, उत्तम दुबे, हर्ष बरुआ, शिवम शर्मा, दुर्गेश सविता, सौरभ जैन, निक्की सागर और कृष्णा ने भी योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहाबाद। कस्बा में सुबह से मंदिरों में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। घरों में भी देवी पूजन के साथ कन्या लांगुरों को भोजन कराया गया। भक्तों ने माता की भेंटें भी गाईं। राजराजेश्वरी कैला देवी मंदिर सहित अन्य मंदिरों और दुर्गा पंडालों में प्रसाद वितरण किया गया। मोहल्ला मिश्रान में हुए कार्यक्रम में देव गुप्ता, अंश गुप्ता, यश पचौरी, गुन्नू पचौरी, शिवांश गुप्ता, देवांश, गौरी गुप्ता, नव्या गुप्ता, कुंज गुप्ता और सूर्यांश शर्मा उपस्थित रहे।
अछनेरा। क्षेत्र में कन्या पूजन कर प्रसाद का वितरण किया गया। भाजपा नेता डॉ. रामेश्वर चौधरी के आवास भी कन्या पूजन किया गया। कैला देवी व नरी सेमरी मंदिर में हवन यज्ञ कर प्रसाद बांटा गया। पंडालों में विराजमान माता की प्रतिमाओं को अबीर गुलाल उड़ाकर देवी गीतों की धुन पर विसर्जन के लिए लेकर पहुंचे। राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, सुरेशचंद वर्मा, अतुल वर्मा, योगेश, ओमी भी मौजूद रहे।

पिनाहट। चामड़ माता मंदिर, चौगान वाली माता मंदिर, तालेश्वर मंदिर, भदरौली माता मंदिर, काली माता मंदिर, नागेश्वर मंदिर में लोग सुबह से ही पूजा अर्चना के लिए पहुंचे। क्षेत्र के कस्बा और ग्रामीण अंचल में कई स्थानों पर दुर्गा सप्तशती पाठ हुए। लोगों ने माता से देश, समाज और परिवार की सुख समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed