{"_id":"689ba43946fcf9635e0ee1b1","slug":"after-the-liquor-contracts-were-closed-he-used-to-sell-fake-liquor-in-bottles-of-branded-companies-agra-news-c-25-1-agr1034-840277-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ठेके बंद होने के बाद ब्रांडेड कंपनी की बोतलों में बेचता था नकली शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ठेके बंद होने के बाद ब्रांडेड कंपनी की बोतलों में बेचता था नकली शराब
विज्ञापन
आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र में शराब के ठेके बंद होने के बाद एक युवक नकली शराब की बिक्री करता था। इसके लिए ब्रांडेड कंपनी की बोतल, क्यूआर कोड और ढक्कन लेकर आता था। आबकारी विभाग और पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ लिया। उससे बड़ी संख्या में नकली माल बरामद हुआ। मामले में केस दर्ज किया गया है।
आबकारी निरीक्षक इंद्रजीत गर्ग ने थाना हरीपर्वत में केस दर्ज कराया है। सोमवार रात को वह पुलिस के साथ चेकिंग कर रहे थे। तभी उन्हें हलवाई की बगीची क्षेत्र में विदेशी शराब के नकली ढक्कन, क्यूआर कोड, बोतल बनाकर शराब बेचने की जानकारी मिली। इस पर उन्होंने घेराबंदी कर ली। एक मकान में टीम पहुंची। दूसरी मंजिल पर एक युवक को पकड़ लिया। उसने अपना नाम देवेंद्र कुमार बताया।
वह जोधपुरा, एका, फिरोजाबाद का रहने वाला है। उससे विभिन्न ब्रांड के करीब 378 खाली पौव्वे, 571 नकली ढक्कन, 578 नकली क्यूआर कोड बरामद हुए। पूछताछ में बताया कि वह कई जगह से विभिन्न ब्रांड के ढक्कन, क्यूआर कोड, शीशी लेकर आता है। नकली शराब बनाकर बेचता था। ठेके बंद होने के बाद शराब बेचे जाने पर लोग ज्यादा पूछते नहीं थे। इससे उसकी अच्छी खासी कमाई हो जाती थी। वह वर्तमान में किराये पर रह रहा था। टीम ने जब्त माल से नमूना लेकर अन्य माल को सील कर दिया।