{"_id":"614095208ebc3eb628317fb7","slug":"after-the-death-of-the-young-man-injured-in-the-fight-the-ruckus-of-the-family-mainpuri-news-agr5075319127","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेवर में मारपीट में घायल की मौत के बाद परिजनों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेवर में मारपीट में घायल की मौत के बाद परिजनों का हंगामा
विज्ञापन
बेवर। हलवाई का काम करने वाले एक युवक की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। इलाज के दौरान मौत के बाद मंगलवार को परिजनों ने हंगामा किया। शव को मोटा रोड पर रखकर जाम लगाने की कोशिश की गई। पुलिस ने समझा बुझाकर आक्रोशित लोगों को हटाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर निवासी जगवीर सिंह शादी समारोह में खाना बनाने का काम करता था। पांच सितंबर की सुबह करीब आठ बजे इटावा रोड निवासी छल्लू हलवाई अपने दो साथियों के साथ वहां आया और बिछवां क्षेत्र में काम करने की बात कह कर साथ ले गया था। काम खत्म होने के बाद छह सितंबर की रात सभी घर लौट रहे थे, तभी रुपये के लेन देने को लेकर गग्गरपुर नहर पुल के पास उनके बीच विवाद हो गया था। इसके बाद छल्लू व साथियों ने जगवीर को पीटकर घायल कर दिया था, सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां से उसे सैफई रेफर कर दिया गया था। वहां फायदा न होता देख परिजन दिल्ली एम्स ले गए थे। 12 सितंबर की रात जगवीर ने दम तोड़ दिया। इसके बाद मंगलवार की सुबह पुलिस पर कोई कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों ने शव को मोटा रोड तिराहा पर रखकर जाम लगाने की कोशिश की। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार गौतम पुलिस बल के साथ पहुंच गए। आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने जाम खोल दिया, उधर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के भाई सुखवीर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।