{"_id":"634acd203b617c7cec6f9a61","slug":"after-the-arrest-of-three-accused-of-the-attack-the-market-of-the-pilgrimage-city-opened-kasganj-news-agr550346722","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमले के तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद तीर्थनगरी के बाजार खुले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमले के तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद तीर्थनगरी के बाजार खुले
विज्ञापन
सोरोंजी(कासगंज)। कथावाचक पर शुक्रवार को दूसरे समुदाय के कुछ लोगों के हमले के मामले में पुलिस ने देर रात तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
कथावाचक पर शुक्रवार को दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। शुक्रवार की रात्रि को पुलिस ने हमले के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद शनिवार को बाजार खुले।
शुक्रवार को कथावाचक प्रशांतकृष्ण बटुकनाथ दर्शन करने मंदिर जा रहे थे। उसी समय सड़क पर जलभराव होने के कारण पानी के कुछ छींटे दूसरे समुदाय के युवक पर पड़ गए। वाद-विवाद के बाद लोगों ने हमला बोल दिया था। इससे तीर्थनगरी में लोग भड़क गए थे। इन्होंने एलान किया कि जब तक हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, बाजार नहीं खोले जाएंगे। इस मामले में कथावाचक की तहरीर पर सद्दाम, शहजाद, सहीम व अरमान को नामजद करते हुए 7-8 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस सक्रिय हुई। एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देश पर पुलिस ने सहीम, नूर मोहम्मद एवं सादाब को गिरफ्तार कर लिया। इसकी जानकारी होने पर लोगों का गुस्सा कम हुआ। पुलिस अधिकारियों के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के आश्वासन पर दुकानदार बाजार खोलने को राजी हो गए। शनिवार को पूरा बाजार खुला। इससे चहल-पहल लौट आई।