{"_id":"6579f42c787346d67409d789","slug":"after-metering-he-was-captured-by-breaking-the-ridge-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-8974-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पैमाइश के बाद मेड़ तोड़कर किया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पैमाइश के बाद मेड़ तोड़कर किया कब्जा
Wed, 13 Dec 2023 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 13 Dec 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
पैमाइश के बाद मेड़ तोड़कर किया कब्जा
- रसूखदारों के खिलाफ किसान ने दर्ज कराई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
किशनी। गांव खरगपुर में राजस्व टीम ने किसान की जमीन की पैमाइश की। टीम के जाने के बाद रसूखदारों ने मेड़ तोड़ कर कब्जा कर लिया। पीड़ित की शिकायत पर थाना पुलिस ने नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव खरगपुर निवासी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि गांव में उसकी एक जमीन है। 5 दिसंबर को कानूनगो और लेखपाल की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्ष के सामने जगह की पैमाइश की थी। पैमाइश करने के बाद उसे जगह पर कब्जा दिला दिया था। शैलेंद्र ने बताया कि मेड़ डालने के बाद वह घर चला आया था। मंगलवार को जब वह खेत पर गया तो देखा कि रात को ही रसूखदारों ने मेड़ तोड़ कर ध्वस्त कर दी। किसान की ओर से प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह को शिकायत दी गई। जिस पर गांव नगला मंगद निवासी कायम सिंह, राजेंद्र सिंह, पवन कुमार, दिनेश सिंह और धीरज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।