फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   After marriage pressure was put on girl to change her religion

UP: कोचिंग में युवती को प्रेमजाल में फंसाया...शादी के बाद धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव; इंकार पर घर से निकाला

Tue, 19 Aug 2025 09:47 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 19 Aug 2025 09:47 PM IST
सार

फाैजी की बेटी को युवक ने प्रेमजाल में फंसा लिया। उससे शादी कर ली। शादी के बाद युवक धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाने लगा। इंकार करने पर घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
After marriage pressure was put on girl to change her religion
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

चेन्नई की एक कोचिंग में पढ़ने के दौरान युवक ने फौजी की बेटी को अपनी बातों में फंसा लिया। बहलाकर कोर्ट मैरिज कर ली और महाराष्ट्र के पुणे में रहने लगा। आरोप है कि बौद्ध धर्म न अपनाने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार के आदेश पर सदर थाना पुलिस ने पीड़िता के पति और सास-ससुर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


देवरी रोड निवासी पायल यादव ने केस दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि उनके पिता सेना में नौकरी करते थे। चेन्नई में पोस्टिंग के दौरान वह भी साथ में रहती थी। वहां कोचिंग में पढ़ने के दौरान महाराष्ट्र के अमरदीप सुधार राव काम्बले नाम के युवक ने उन्हें प्रेमजाल में फंसा लिया। पढ़ाई पूरी होने के बाद 2023 में वह नोएडा की निजी कंपनी में नौकरी करने लगीं।
विज्ञापन

 
Trending Videos

अमरदीप ने अच्छी नौकरी दिलाने के बहाने अपने पास बुला लिया। बहलाकर 5 अगस्त 2023 को वर्धा (महाराष्ट्र) में कोर्ट मैरिज कर ली। जानकारी पर 15 फरवरी 2025 को पिता ने रीति-रिवाज से शादी कराई। शादी के बाद पति अमरदीप, सास अर्चना काम्बले और ससुर सुधार राव काम्बले अतिरिक्त दहेज में फ्लैट की मांग कर उत्पीड़न करने लगे। 

विरोध पर मारपीट की। सास पूजा-अर्चना करने का विरोध करती। बाद में पता चला कि वह बौद्ध धर्म को मानते हैं। पीड़िता पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने लगे। आरोपियों ने पीड़िता के नाम से लोन ले लिया। किस्तें अभी तक पीड़िता और उनके पिता अदा कर रहे हैं। पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed