फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   After Father now son has been missing in Agra

चार माह से लापता पिता का कोई सुराग नहीं लगा सकी पुलिस, अब बेटा भी हुआ गायब

Wed, 19 Dec 2018 11:05 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Priyesh Mishra Updated Wed, 19 Dec 2018 11:05 AM IST
विज्ञापन
After Father now son has been missing in Agra
प्रतीकात्मक तस्वीर
चार माह पहले पिता लापता हो गया था और अब उसका बेटा भी लापता है। लेकिन पुलिस सुराग नहीं लगा सकी है। 14 दिसंबर को बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए गए नाबालिग के लापता होने से परिवार वाले दहशत में हैं। बेटे और पति के सकुशल वापसी के लिए महिला पुलिस अफसरों के दफ्तरों में दस्तक दे रही है लेकिन पुलिस सुनवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन


थाना रिफाइनरी के गांव बाद निवासी नटवर (17) पुत्र राजू 14 दिसंबर को बाइक से पेट्रोल लेने गया था। उसके बाद देरशाम तक घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। घरवालों ने उसकी तलाश की, पर कोई सुराग नहीं लगा। उसकी मां हीरा देवी ने गांव के ही प्रबल पुत्र चंद्रपाल के खिलाफ थाना रिफाइनरी में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


रिफाइनरी पुलिस फिलहाल लड़के को तलाश कर रही है। लापता हुए किशोर के पिता राजू (50) पुत्र दर्शन सिंह भी 28 अगस्त से लापता हैं। वह केंद्रीय विद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। उनके लापता होने के बाद बेटे नटवर ने थाना रिफाइनरी में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार माह बीतने के बाद भी अब तक पिता का सुराग नहीं लग सका। चार दिन पहले बेटे के लापता होने से साजिश साफ नजर आ रही है। थाना प्रभारी राकेश यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। लापता की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed