फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   After 13 years, five murderers of Gram Panchayat Officer Satyaprakash got life imprisonment

Agra News: 13 वर्ष बाद मिली ग्राम पंचायत अधिकारी सत्यप्रकाश के पांच हत्यारों को आजीवन कारावास की सजा

Thu, 20 Mar 2025 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 20 Mar 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
After 13 years, five murderers of Gram Panchayat Officer Satyaprakash got life imprisonment
कासगंज। जिले के सोरों विकासखंड में ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर कार्यरत सत्यप्रकाश की करीब 13 वर्ष पूर्व हत्या कर दी गई थी। हत्या के इस मामले में विशेष न्यायाधीश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम सुधाकर राय ने पांच हत्यारोपियों को दोष सिद्ध करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इन दोषियों पर 7.80 लाख रुपये का जुर्माना अलग-अलग धाराओं में आरोपित किया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अधिकारियों को 27 मई 2012 को शाम के समय दोषियों के द्वारा काम के बहाने बुलाया गया था। इसके बाद से सत्यप्रकाश लापता हो गए थे। 28 मई को उनका शव सहावर मार्ग के पहाड़पुर के पास नहर की पटरी पर मिला। सत्यप्रकाश की हत्या सिर पर प्रहार करके क्रूरतापूर्वक की गई और नुकीले हथियार का भी इस्तेमाल किया गया। मामले में सत्यप्रकाश की पत्नी कुसुमलता ने 8 आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले की विवेचना करते हुए 8 आरोपियों के खिलाफ 2 अगस्त 2012 को आरोपपत्र दाखिल किया। न्यायालय ने 25 अगस्त को इसे संज्ञान लिया। 7 जनवरी 2013 से न्यायालय में इस मामले में ट्रायल शुरू हो गया। विशेष न्यायाधीश ने इस मामले में 5 आरोपियों पर दोष सिद्ध हुआ। सजा के सवाल पर विशेष लोक अभियोजक लोकेश कुमार ने फांसी की सजा के लिए पैरवी की। जबकि बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं ने कम से कम सजा के लिए याचना की। न्यायालय ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद कहा कि सत्यप्रकाश के शरीर पर क्रूरतापूर्वक चोटें पहुंचाकर हत्या की गई। उन्होंने हत्या एवं अनुसूचित जाति अधिनियम की धाराओं में 5 दोषी पप्पू प्रधान निवासी गंगागढ़, मास्टर सिंह यादव निवासी सोरों गेट, अतर सिंह निवासी कुबरेपुर आगरा, चोब सिंह निवासी किशोरपुर, मुशीर निवासी मल्लाहनगर सोरोंजी को आजीवन कारवास की सजा सुनाई। जबकि साक्ष्य के अभाव में दो आरोपी पंकज कुमार निवासी नदरई एवं सोरन सिंह निवासी गढ़ीरायपुर को बरी किया गया। एक आरोपी राजेंद्र पाल सिंह निवासी अशोक नगर की मुकदमे के ट्रायल के दौरान वर्ष 2019 में मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed