फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Advocates will not do judicial work for two days due to corona in agra

आगरा में कोरोना: दीवानी में दो दिन न्यायिक कार्य नहीं करेंगे अधिवक्ता, वैक्सीनेशन कराने की मांग

Mon, 12 Apr 2021 02:37 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 12 Apr 2021 02:37 PM IST
विज्ञापन
Advocates will not do judicial work for two days due to corona in agra
दीवानी कचहरी आगरा - फोटो : Amar Ujala

आगरा के दीवानी परिसर में न्यायिक अधिकारी और कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसको देखते हुए विभिन्न बार एसोसिएशनों ने सोमवार और मंगलवार को न्यायिक कार्य नहीं करने का निर्णय लिया है। इस दौरान दीवानी परिसर में सैनिटाइजेशन कराने और परिसर में ही शिविर लगाकर वैक्सीनेशन कराने की मांग की है।

विज्ञापन


आगरा बार एसोसिएशन के नेतृत्व में रविवार को आगरा ग्रेटर बार एसोसिएशन, आगरा एडवोकेट्स एसोसिएशन, अधिवक्ता वेलयफेयर एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से बैठक की। अधिवक्ता एसोसिएशनों के पदाधिकारियों ने कहा कि दीवानी में न्यायिक अधिकारी और कर्मचारी संक्रमित पाए गए हैं। कई वरिष्ठ अधिवक्ताओं की असमय मृत्यु हो चुकी है। 
विज्ञापन


दीवानी परिसर में रोज आते हैं सैकड़ों लोग 
दीवानी परिसर में रोजाना सैकड़ों कर्मचारी, अधिवक्ता, वादकारी, काम करने वाले लोग, स्टांप विक्रेता सहित अन्य लोग आते हैं। इसके बावजूद थर्मल स्क्रीनिंग नहीं की जा रही है। विभिन्न एसोसिएशनों से जुड़े पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से निर्णय लिया कि 12 और 13 अप्रैल को जिले के सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने वादकारियों और आम जनमानस से आग्रह किया कि वह 12 और 13 अप्रैल को दीवानी परिसर में न आएं। बैठक में न्याय प्रशासन के माध्यम से न्यायालय परिसर में ही कोविड वैक्सीन लगवाने का प्रस्ताव पारित किया गया।

बैठक में आगरा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा, सचिव राम प्रकाश शर्मा, आगरा ग्रेटर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दुर्ग विजय सिंह भैया, सचिव सुरेश कुशवाहा, सतेंद्र सिंह यादव, पवन कुमार, दिनेश कुमार शर्मा, राजीव कुलश्रेष्ठ आदि मौजूद रहे।

कोरोना से जुड़ी अन्य खबरें
आगरा में रात्रि कर्फ्यू : ये है प्रतिबंध और छूट से जुड़ी जानकारी, धर्मस्थलों पर एक बार में पांच लोगों की इजाजत

कोरोना का कहर: आगरा में 181वीं मौत, लगातार दूसरे दिन 100 से अधिक नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed