फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Advocates angry over land grab

Agra News: जमीन पर कब्जे से अधिवक्ताओं में आक्रोश

Thu, 14 Dec 2023 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 14 Dec 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Advocates angry over land grab
कासगंज। बार एसोसिएशन की बैठक न्यायालय परिसर में आयोजित की गई। बैठक में अधिवक्ता की जमीन पर कब्जे के मामले पर आक्रोश जताया गया। अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया।बार एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश कुमार शर्मा ने कहा कि अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह की जमीन पर भूमाफियाओं के कब्जे की शिकायत डीएम व एसपी से अधिवक्ता ने की, लेकिन आज तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। यदि अधिवक्ता एकजुट होकर दबाव नहीं बनाएंगे तो भूमाफिया प्रशासन के संरक्षण में अधिवक्ता की जमीन पर पूर्ण कब्जा कर लेंगे। अधिवक्ता साथी के प्रकरण में उचित कार्रवाई न होने एवं अवैध कब्जा न हटाए जाने के विरोध में सभी अधिवक्ता शुक्रवार को न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। वहीं सांय के समय फिर से बैठक कर अग्रिम रणनीति बनाई जाएगी। अधिवक्ता जिलाधिकारी व एसपी से मिलकर इस प्रकरण को रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed