फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Advocate's brother's dead body found in Chambal gone to in-laws' house murder charge

UP News: अधिवक्ता के भाई की चंबल में मिली लाश, ससुराल गया था...हत्या का आरोप; दर्ज नहीं हुआ मुकदमा

Thu, 05 Sep 2024 07:22 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 05 Sep 2024 07:22 PM IST
सार

आगरा के फतेहाबाद से लापता हुए अधिवक्ता के भाई की लाश चंबल में मिला। बताया गया है कि वो ससुराल जाने की कहकर घर से गया था। उसके बाद लौटकर नहीं आया। परिवार के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है। 

 

विज्ञापन
Advocate's brother's dead body found in Chambal gone to in-laws' house murder charge
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के फतेहाबाद के रहने वाले अधिवक्ता सत्यपाल गोस्वामी के लापता भाई जितेंद्र कुमार का शव 28 अगस्त को इटावा में चंबल नदी में मिला था। अधिवक्ता का आरोप है कि भाई की हत्या की गई है। साजिश में रिश्तेदार शामिल थे। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की। मगर, मुकदमा नहीं दर्ज किया गया। वह कार्रवाई के लिए भटक रहे हैं। पुलिस आयुक्त कार्यालय में प्रार्थना पत्र देने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन



 

मोहल्ला मोती नगर कालोनी, बाह रोड, फतेहाबाद निवासी सत्यपाल गोस्वामी ने बताया कि पिता प्रमोद कुमार फतेहाबाद तहसीलदार के अर्दली हैं। छोटा भाई जितेंद्र कुमार घर के पास मोबाइल की दुकान चलाता था। उसकी शादी 22 अप्रैल 2016 को ग्वालियर निवासी रश्मि उर्फ शबनम से हुई थी। उनका साढ़े सात साल का एक बेटा देवांश है। आरोप लगाया कि भाई की पत्नी 23 अगस्त की रात 12 बजे अपने परिजन के साथ मायके चली गई थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

जितेंद्र को फोन करके अपने पास बुलाने लगी। 24 अगस्त को प्रमोद घर से निकला। कहा कि वह पत्नी के घर जा रहा है। उसी दिन उसका मोबाइल भी बंद हो गया। उसकी तलाश की, लेकिन वो नहीं मिला। उन्होंने 26 अगस्त को बेटे की गुमशुदगी थाना फतेहाबाद में दर्ज करा दी। 28 अगस्त को इटावा के थाना बिठाैली की पुलिस ने परिजन को फोन किया।

 
विज्ञापन

उन्होंने चंबल नदी में शव मिलने की जानकारी दी। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचकर शव की शिनाख्त जितेंद्र के रूप में की। मामले में पिता प्रमोद कुमार ने पुलिस आयुक्त कार्यालय में शिकायत की। उन्होंने बेटे की हत्या में उसके रिश्तेदारों का हाथ होने का आरोप लगाया है। हालांकि मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।

 

थाना फतेहाबाद पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। गुमशुदगी दर्ज है। मृतक की पत्नी ने भी ससुरालियों पर आरोप लगाए हैं। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

 

षडयंत्र के तहत हत्या
बड़े भाई सत्यपाल गोस्वामी ने बताया कि जितेंद्र की षडयंत्र के तहत हत्या की गई है। उसे पत्नी ने अपने घर बुलाया। भाई की आखिरी लोकेशन भिंड की आई थी। उसकी हत्या करने के बाद लाश के तीन टुकड़े किए गए। शव को चंबल नदी में फेंक दिया गया। शव का कमर से नीचे का हिस्सा ही बरामद हो सका। बाकी कहां गए? यह कोई नहीं जानता है। चंबल में मगरमच्छ भी खा सकते हैं। थाना फतेहाबाद में गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। मगर, पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जिन लोगों को शक जताया गया, उनसे भी पूछताछ नहीं की गई।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed